फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: 27 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं अक्षय कुमार की हीरोइन शांतिप्रिया, जानिए आज कल क्या कर रहीं

Mon, 06 Sep 2021 01:15 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, शांतिप्रिया - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘सौगंध’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री शांतिप्रिया तो आप सभी को याद होंगी। शांतिप्रिया की मुस्कुराहट और उनकी बड़ी-बड़ी आंखो ने प्रशंसकों को दीवाना बना दिया था। साल 1994 में शांतिप्रिया को फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ में देखा गया था लेकिन उसके बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली।  पिछले करीब 27 साल से शांतिप्रिया पर्दे से दूर है। हालांकि बीच-बीच में शांति प्रिया ने अपना कमबैक करने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो उसमें सफल नहीं हुईं।

तमिल तेलुगू फिल्मों का रही हिस्सा

अक्षय कुमार के साथ हिन्दी फिल्म जगत में कदम रखने से पहले शांतिप्रिया  ने तमिल और तेलुगू सिनेमा में काम किया। 22 सितंबर 1969 में आंध्रप्रदेश में जन्मी शांतिप्रिया ने महज 18 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1987 में आई तमिल फिल्म 'एंगा ओरु पाटुकरन’ से फिल्म जगत में कदम रखा था। उन्होंने तमिल, तेलुगू और कन्नड भाषा में 24 से अधिक फिल्में की। शांतिप्रिया तमिल फिल्म जगत का एक बड़ा नाम थीं।
विज्ञापन

2 of 5
शांतिप्रिया, सिद्धार्थ रे - फोटो : Social media
सिद्धार्थ रे से की शादी

शांतिप्रिया ने अभिनेता सिद्धार्थ रे से 1999 में शादी की थी। सिद्धार्थ ने बाजीगर और वंश जैसी फिल्मों में काम किया। शादी के पांच साल तक दोनों दो बच्चों के माता-पिता बने, लेकिन इन दोनों की शादी-शुदा जिंदगी बहुत लंबी नहीं चली। साल 2004 में सिर्फ 40 साल की केएम उम्र में ही सिद्धार्थ रे का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
शांतिप्रिया - फोटो : ट्वीटर
इन हिन्दी फिल्मों में किया काम

अक्षय के साथ फिल्म ‘सौगंध’ में डेब्यू करने के बाद शांतिप्रिया ने कुछ ही हिन्दी फिल्मों में काम किया। जिसमें 'मेरे सजना साथ निभाना', 'फूल और अंगार' और 'मेहरबान’ शामिल है। इन सभी फिल्मों में वो मिथुन चक्रवर्ती के साथ नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म ‘वीरता’ में काम किया। अक्षय कुमार के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली शांतिप्रिया ने स्क्रीन से दूर होने से पहले अपनी आखिरी फिल्म ‘इक्के पे इक्का’ भी अक्षय कुमार के साथ ही की थी। 

4 of 5
शांतिप्रिया - फोटो : social media
टेलीविजन शोज का भी रही हिस्सा शांतिप्रिया

साउथ सिनेमा और बॉलीवुड में काम करने के साथ-साथ शांतिप्रिया ने टेलीविजन में भी काम किया। वह विश्वमित्र, आर्यमान, माता की चौकी और द्वारकाधीश जैसे सीरियल्स का हिस्सा रही हैं। शांतिप्रिया पति के निधन के बाद अपने दोनों बेटों शुभम और शिष्य के साथ रहती हैं। सोशल मीडिया पर शांतिप्रिया बेटों के साथ अक्सर तस्वीरें साझा करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शांतिप्रिया - फोटो : Instagram
करियर की शुरुआत में झेलने पड़े रेसिस्ट कमेंट्स

शांति प्रिया पिछले साल तब सुर्खियों में आईं थीं जब उन्होंने बताया था कि जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी तो उन्हें लोगों के रेसिस्ट कमेंट्स झेलने पड़े थे। यही वजह थी कि उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बनाने के फैसला किया था। बता दें कि खबर आई थी कि शांतिप्रिया बिग बॉस के इस सीजन में नजर आ सकती हैं। हालांकि इसके अलावा खबर ये भी है कि वो जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म से अभिनय की दुनिया में वापसी करेंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें