फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shanaya Kapoor: नाना नानी के साथ घूमती नजर आईं शनाया कपूर, नेटिजन्स ने की तारीफ

Mon, 08 Aug 2022 12:18 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शनाया कपूर अपने नाना-नानी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। शनाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पोस्ट को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें साझा करती नजर आती हैं। एक बार फिर शनाया अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन

2 of 4
शनाया कपूर - फोटो : instagram/shanayakapoor02
बता दें कि शनाया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह अपने नाना नानी के साथ नजर आ रही हैं। शनाया ने कुल पांच तस्वीरें साझा की हैं और एक वीडियो साझा किया। पहली तस्वीर में शनाया गुरुद्वारा में अपने नाना नानी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में गुरुद्वारा नजर आ रहा है। तीसरी तस्वीर में भी शानाया अपने नाना-नानी के साथ नजर आ रही हैं। सबसे आखिरी तस्वीर में शनाया अपनी नानी के साथ लेटी नजर आ रही हैं। तस्वीरों के अलावा शनाया ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वो मेकअप कराती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
शनाया कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
तस्वीरों में शनाया का लुक काफी शानदार लग रहा है। पहली तस्वीर में वह व्हाइट कुर्ता पजामी में नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में वह पिंक कलर की कुर्ती पहने नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी नानी के साथ सोफे पर लेटी नजर आ रही हैं। इसमें वह हंसती हुई बेहद प्यारी लग रही हैं। शनाया के इस पोस्ट पर उनकी मां महीप कपूर ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। वहीं अनन्या पांडे की मां भावना पांडे ने भी कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट किए हैं। यूजर्स भी शनाया की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए।
विज्ञापन

4 of 4
शनाया कपूर - फोटो : Instagram
बता दें कि शनाया कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी चर्चा में हैं। वह फिल्म 'बेधड़क' के जरिए एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं। बता दें कि शनाया की डेब्यू फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें