शनाया कपूर
- फोटो : instagram/shanayakapoor02
बता दें कि शनाया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह अपने नाना नानी के साथ नजर आ रही हैं। शनाया ने कुल पांच तस्वीरें साझा की हैं और एक वीडियो साझा किया। पहली तस्वीर में शनाया गुरुद्वारा में अपने नाना नानी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में गुरुद्वारा नजर आ रहा है। तीसरी तस्वीर में भी शानाया अपने नाना-नानी के साथ नजर आ रही हैं। सबसे आखिरी तस्वीर में शनाया अपनी नानी के साथ लेटी नजर आ रही हैं। तस्वीरों के अलावा शनाया ने एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वो मेकअप कराती नजर आ रही हैं।