फिल्म ‘शमशेरा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणबीर नहीं दोहराएंगे गलतियां
यशराज फिल्म्स को साल का सबसे जोरदार झटका फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में लगा है। हिंदी सिनेमा के हीरो नंबर वन रणवीर सिंह को इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में जिस तरह से पेश किया गया, उसने एक बढ़िया, सामाजिक और पारिवरिक फिल्म की ब्रांडिंग ‘गोविंदा टाइप की फिल्म’ की कर दी और फैमिली ऑडियंस इसी के चलते फिल्म से दूर हो गई। ट्रेलर रिलीज से लेकर फिल्म की रिलीज तक इसके बाद रणवीर सिंह ने जो भी स्वांग तमाशे किए, वे सब इतना ‘इफरात’ हो गए कि फिल्म की रिलीज डेट तक आते आते लोग ये सब रोज सोशल मीडिया, न्यूज चैनल, मोबाइल एप आदि पर मुफ्त में देखकर ही ‘पक’ गए। लोगों का इसके बाद पैसे देकर रणवीर सिंह को परदे पर देखने का मन ही नहीं किया। फिल्म ‘शमशेरा’ की रिलीज से पहले रणबीर कपूर इन गलतियों को दोहराना नहीं चाहते।