फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: बारिश में बेटे संग फुटबॉल का मजा लेते नजर आए आमिर खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Wed, 22 Jun 2022 01:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान - फोटो : twitter

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सुर्खियों में हैं। फैंस बेसब्री से उनकी इस फिल्म का इंतजार रहे हैं। फिल्म के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को मिली प्रतिक्रिया के बाद अब यह फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों बटोर रहे अभिनेता एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान - फोटो : twitter

हाल ही में सोशल मीडिया पर आमिर खान का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अभिनेता मुंबई में मानसून के मजे लेते दिख रहे हैं। वीडियो में आमिर अपने बेटे आजाद के साथ बारिश में फुटबॉल खेलतो नजर आए। उनका यह प्यारा सा वीडियो इंटरनेट पर अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे नेटिजन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो में पिता और बेटे की जबरदस्त बॉन्डिंग को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो को खुद आमिर खान ने अपने फैंस के साथ साझा की है। अपने इस खास पल की झलक फैंस के साथ साझा की, जिसमें आमिर और उनके बेटे आजाद मुंबई में अपने घर पर बारिश का मजा लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो में आमिर काले रंग की टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान प्रोडक्शन ने उनके इस फुटबॉल सेशन के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मस्ती और ढेर सारी बारिश। इस वीडियो  में बारिश का मजा लेने के साथ ही दोनों ही स्कोर को लेकर बहस भी कर रहे हैं। आजाद कहते हैं कि उन्होंने तीन गोल किए हैं तो वहीं आमिर कहते हैं कि उन्होंने सिर्फ गोल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- ये फीलिंग शानदार है, बारिश में फुटबॉल खेलना स्वर्ग है। वहीं दूसरे ने लिखा, वह भी उनके साथ फुटबॉल खेलना चाहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें