फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera Trailer Mistakes: शानदार सिनेमैटोग्राफी के कारण नजरअंदाज हुईं ये छोटी गलतियां,आपने देखीं क्या?

Sun, 26 Jun 2022 12:30 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक शमशेरा का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सामने आए ट्रेलर में डकैत के किरदार में नजर आ रहे रणबीर कपूर का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक शमशेरा का शानदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सामने आए ट्रेलर में डकैत के किरदार में नजर आ रहे रणबीर कपूर का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई हैं। लोगों को इसकी सिनेमैटोग्राफी और वीएफएक्स इफेक्ट काफी पसंद आ रहे हैं। हालांकि फिल्म के ट्रेलर में कई सीन ऐसे भी हैं, जिसमें लॉजिक से परे कई गलतियां दिखाई गई है। अगर आपने ट्रेलर को देखने के बाद इन पर गौर नहीं किया तो यह रिपोर्ट पढ़ने के बाद आप जरूर सोच में पड़ जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
शमशेरा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

1871 में मॉडर्न ड्रेस पहन रही वाणी कपूर

फिल्म के ट्रेलर में वाणी कपूर एक बार फिर अपनी खूबसूरती से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। हालांकि, फिल्म में अभिनेत्री द्वारा पहने गए कपड़े फिल्म में दिखाए गए समय से बिल्कुल मेल नहीं खाते। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में ही यह बताया गया है कि फिल्म की कहानी 1871 के आसपास बुनी गई है। ऐसे में उस दौर में भारत में ऑफ शोल्डर और दो पीस ड्रेसेस शायद ही कभी देखी गई हो।
विज्ञापन

3 of 5
शमशेरा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

खून की जगह निकला पानी

ट्रेलर के एक सीन में रणबीर कपूर जंगल में ब्रिटिश सैनिकों के साथ लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह काफी आक्रामक तरीके से सैनिकों पर हमला करते नजर आए। इसी बीच जब वह अपनी कुल्हाड़ी से एक सैनिक को मारते हैं तो उसके मुंह से खून की जगह पानी निकलता नजर आ रहा है, जो कुछ देर बाद ही लाल रंग में बदल जाता है। पानी का खून में बदल जाना वाकई बेहद अजीब है।

4 of 5
शमशेरा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

बंदूक की गोली से तोप जितना छेद

फिल्म में रणबीर कपूर डाकू के किरदार में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में अभिनेता की डकैत वाली छवि देखने को मिली, जिसमें वह लूटपाट करते दिखाए गए हैं। इसी दौरान एक जगह लूटने के दौरान दीवार पर बंदूक से गोली चलाई जाती है। लेकिन इस छोटी सी गोली के कारण दीवार पर इतना बड़ा छेद हो जाता है जैसे मानो कोई तोप चला दी गई हो। एक गोली से तोप जितना छेद होना लॉजिक से परे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शमशेरा ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब

बीच में गायब हुए साथ गए लोग

फिल्म के ट्रेलर के इसी सीन में रणबीर कपूर जब हमला करने जाते हैं तो उनके साथ लगभग सात लोग घोड़े पर सवार दिखाए जाते हैं। लेकिन जब इसी सीन में लूटपाट करने बाद वापस लौटते डाकूओं को बैक कैमरे से दिखाया गया तो हमला करने आए सात में से सिर्फ 3 लोग ही वापस लौटते नजर। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर बाकी लोग कहां गए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें