वाणी कपूर के माता-पिता के साथ रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला, नई दिल्ली
ये पूछे जाने पर कि क्या उनके माता पिता अब भी किसी बात को लेकर उनके कान खींचते हैं, वाणी कपूर कहती हैं, ‘जिस आयु अवस्था में मेरे माता पिता हैं वहां आने के बाद किरदार बदल जाते हैं। अब मुझे उनका ख्याल ज्यादा रखना पड़ता है और जिनके भी माता पिता बुजुर्ग हैं, उन सभी को ये करना ही चाहिए। पहले वे हमें बच्चों की तरह पाल पोसकर बड़ा करते हैं, लेकिन जब वह बुजुर्ग हो जाते हैं तो हमें उनके अभिभावकों की तरह बर्ताव करना ही चाहिए और उनकी हर इच्छा अनिच्छा का ख्याल रखना चाहिए।’ फिल्म ‘शमशेरा’ 22 जुलाई को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज हो रही। 1871 के काल्पनिक शहर काजा की कहानी कहती फिल्म ‘शमशेरा’ में रणबीर कपूर एक बागी का किरदार निभा रहे हैं।