फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamshera Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले ही रणबीर की फिल्म ने की करोड़ों की कमाई, क्या 'भूल भुलैया' 2 को देगी टक्कर?

Wed, 20 Jul 2022 12:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही अपनी फिल्म शमशेरा के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। दर्शक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हेैं और बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म ‘शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही अपनी फिल्म शमशेरा के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है। दर्शक इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हेैं और बेसब्री से इसका इंतजार भी कर रहे हैं। इसी हफ्ते रिलीज होने वाली यह फिल्म बीते काफी समय से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म रिलीज से पहले 16 जुलाई से ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म रिलीज के पहले दिन भी अच्छी कमाई कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग के पहले दिन करोड़ों की कमाई कर ली है। फिल्म शमशेरा ने पहले दिन एडवांस बुकिंस से पहले दिन 2.06 करोड़ का कारोबार कर दिया है। शमशेरा की एडवांस बुकिंग हाल ही में आई हिंदी फिल्मों की कमाई से बेहतर है। भाषा के आधार पर बात करें तो रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर इस फिल्म ने हिंदी भाषा में लगभग 2.02 करोड़ की कमाई की है। वहीं, तेलुगू भाषा में फिल्म ने करीब 4 लाख का कारोबार किया है। 

विज्ञापन

3 of 4
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एडवांस बुकिंग में फिल्म की हुई कमाई को देख यह कहा जा सकता है कि फिल्म कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को पीछे छोड़ सकती है। बीते महीने रिलीज हुई फिल्म भूल भुलैया 2 एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छी कमाई करने वाली इस साल की अब तक सबसे बेहतक फिल्म है। लेकिन शमशेरा को एडवांस बुकिंग में मिल रही प्रतिक्रिया के बाद कार्तिक की यह फिल्म पीछे छूट सकती है। गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म भूल भूलैया 2 ने एडवांस बुकिंग से लगभग 6.60 करोड़ की कमाई की थी।

विज्ञापन

4 of 4
शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन की बात करें तो बड़ी संख्या में दर्शकों ने इस फिल्म को देखने की इच्छा जाहिर की है। यही वजह है कि ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन शानदार ओपनिंग कर सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'शमशेरा' के पहले दिन का कलेक्शन साल 2022 की अच्छी ओपनिंग फिल्मों में से एक होगा। उम्मीद है कि यह फिल्म पहले दिन 10 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर सकती है। फिल्म की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर का डबल रोल हैं। वहीं, एक्टर संजय दत्त एक खूंखार किरदार में दिखाई देंगे। रणबीर कपूर, वाणी और संजय दत्त जैसे शानदार सितारों से सजी यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें