फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocketry: माधवन की फिल्म देख भावुक हुए अनुपम खेर, कहा- हर भारतीय को इसे देखना चाहिए

Tue, 19 Jul 2022 11:46 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी महीने रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अनुपम खेर,रॉकेट्री - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसी महीने रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। धीमी रफ्तार से शुरुआत करने वाली इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का काफी फायदा मिला। फिल्म देखने के बाद आम लोग से लेकर कई कलाकार तक इसकी तारीफ कर चुके हैं। इसी बीच अब अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस फिल्म को देखने के बाद इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ की।

विज्ञापन

2 of 4
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री को देखने के बाद अनुपम खेर ने ट्वीट फिल्म और एक्टर माधवन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, अभिनेता माधवन की नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित फिल्म रॉकेट्री देखी। फिल्म देखे के बाद दिल खोलकर रोया। फिल्म असाधारण और प्रेरणादायक है। हर भारतीय को इसे जरूर देखना चाहिए और नंबी नारायणन सर को सॉरी बोलना चाहिए। इस तरह हम अतीत में की गई कुछ गलतियों को सुधार सकते हैं। ब्रावो प्रिय माधवन।

विज्ञापन

3 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन आर. माधवन ने ही किया है। नंबी के जीवन पर आधारित इस फिल्म का प्रीमियर फ्रांस में हुए कान फिल्म फेस्टिवल में किया गया था। बात करें फिल्म की तो 'रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान यानी इसरो के वैज्ञानिक नंबी नारायण के जीवन पर आधारित है। फिल्म में माधवन नंबी नारायण के किरदार में हैं, वहीं एक्ट्रेस सिमरन उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में हैं।

विज्ञापन

4 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तमिल सिनेमा से हिंदी फिल्मों में आए अभिनेता आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ तमिल के अलावा हिंदी और मलयालम में भी रिलीज की गई है। इस फिल्म के जरिए माधवन ने छह साल बाद पर्दे पर वापसी की है। फिल्म की कहानी की बात करें तो रॉकेट्रीः द नंबी इफेक्ट में वैज्ञानिक के जीवन में आए हर एक उतार-चढ़ाव को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है। फिल्म में वैज्ञानिक पर लगे जासूसी के झूठे आरोप से लेकर हिरासत में उन्हें प्रताड़ित करने तक की कहानी को बखूबी दिखाया गया है। देश- दुनिया में अपनी फिल्म को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया को देखते हुए अभिनेता आर माधवन भी बेहद खुश है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें