शम्मी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शम्मी की तबियत बिगड़ने को लेकर भी नीला ने बात की। उन्होंने बताया, 'तब कम्प्यूटर भी आ गया था। वो घंटों उस पर समय बिताया करते थे। वहीं खाते-पीते थे। सभी बच्चे उनके साथ ही कंप्यूटर पर बैठकर कुछ न कुछ करते रहते थे। इतना ही नहीं, इस कम्प्यूटर के चलते तो उन्होंने सिगरेट पीना भी छोड़ दिया था, नहीं तो वो दिन में 100 सिगरेट पीया करते थे। इससे उनके फेफड़े खराब हो गए थे। उन्हें कभी किडनी की दिक्कत नहीं थी। साल 2003 में उनके फेफड़े खराब हुए। वो अस्पताल में महीने भर वेंटीलेटर पर थे, क्योंकि फेफड़े खत्म हो चुके थे। उस दौरान वो काफी बीमार थे तो उनको स्टेरॉइड्स और एंटीबायोटिक्स दिए जाने लगे। इसका असर उनकी किडनी तक पहुंच गया और इसी वजह से डायलिसिस शुरू हो गया। हालांकि फिर वो एक्टिव रहते थे।