शम्मी कपूर, गीता बाली
- फोटो : फाइल फोटो
शम्मी कपूर ने साल 1955 में एक्ट्रेस गीता बाली से शादी कर ली। दोनों की मुलाकात फिल्म कॉफी हाउस के सेट पर हुई थी। फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। शम्मी उनसे रोज पूछा करते थे कि 'तुम मुझसे प्यार करती हो?' इस पर गीता हर बार ना कहती लेकिन एक बार हां कह दिया। इसके बाद गीता ने कहा चलो शादी करते हैं अभी। यह सुनकर शम्मी चौंक उठे, शादी और अभी, कैसे? गीता ने कहा जैसे जॉनी वॉकर ने की थी।