फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर ने कहा, 'उस समय 200 रुपये भी नहीं हुआ करते थे'

Wed, 14 Aug 2019 10:08 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
akshay kumar - फोटो : social media
अक्षय कुमार का नाम इस साल दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर की लिस्ट में शामिल किया गया है । ये लिस्ट फोर्ब्स ने जारी की थी । अक्षय एक साल में 4 से 5 फिल्में देते हैं, जिसमें से ज्यादातर हिट होती हैं । इन दिनों अक्षय अपनी अगली फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन में बिजी हैं । 
 
विज्ञापन

2 of 5
Akshay Kumar and Kareena Kapoor Khan - फोटो : twitter
अक्षय ने जब अपने करियर की शुरुआत की तो कई फ्लॉप फिल्में दी थीं । हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय ने अपने स्ट्रगल और सक्सेस के बारे में बात की । उन्होंने बताया कि उन्हें बहुत स्ट्रगल करना पड़ा लेकिन कभी उम्मीद नहीं छोड़ी । अक्षय कहते हैं, 'मैं आपको कुछ चीजों के बारे में बताऊंगा, जो मेरे साथ बार-बार हुईं।'
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media
'मैंने बहुत बुरे दिन भी देखे हैं । मेरी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आए जो हर एक्टर के साथ होता है, लेकिन जब मेरे साथ ऐसा होता था तो मैं एक ही चीज करता था । मैं अपनी बिल्डिंग के नीचे जाता था और अपनी कारों को गिनता था । फिर मैं अपने घर को देखता था। कभी-कभी मैं अपने ऑफिस भी जाता था और वहां सबकुछ देखता था ।'

4 of 5
Amitabh Bachchan, Akshay Kumar - फोटो : social media
'मैं सोचता था कि क्यों रो रहा हूं मैं । फायदा क्या है । भगवान की दया हमेशा मेरे ऊपर रही है। दुनिया में ऐसे भी लोग हैं जिनके पास कुछ नहीं है । अगर मैं इस तरह सोचने लगूंगा तो मैं सबसे ज्यादा मतलबी इंसान होऊंगा। मेरे जेब में 200 रुपये भी नहीं थे जब मैंने अपना करियर शुरू किया था । अाज मेरे पास बहुत कुछ है । '
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
John and Akshay Kumar - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फोर्ब्स लिस्ट में नाम आने के बाद अक्षय ने कहा था, 'मैंने एक-एक पैसा कमाने के लिए बहुत मेहनत की है । मेरे लिए पैसा जरूरी है लेकिन एक सीमित तरह से । ये मेरी मेहनत की कमाई है । पैसा आपको आसानी से नहीं मिलता है । इसलिए मेरे लिए ये बहुत मायने रखता है ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें