फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी के लिए बड़ी मुश्किल से माने थे शम्मी कपूर, पत्नी नीला के सामने भी रख दी थी ये शर्त

Tue, 14 Aug 2018 04:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bollywood
कपूर फैमिली के बड़े स्टार रहे एक्टर शमशेर राज कपूर यानी शम्मी कपूर 14 अगस्त 2011 में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए थे। लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनकी यादों को ताजा करती हैं। ऐसे में बात करेंगे कि पहली पत्नी की मौत के बाद टूटे शम्मी को क्यों मजबूरन करनी पड़ी थी दूसरी शादी...
विज्ञापन

2 of 6
shammi kapoor
शम्मी का अंदाज 50 के दशक में बहुत ही निराला था। बता दें कि इस दौर में स्टार्स डांस करने से पीछे भागते थे। लेकिन शम्मी के डांस का दर्शकों ने खूब लुफ्त उठाया। उन्हें कोरियोग्राफर की भी जरूरत नहीं पड़ी थी।
विज्ञापन

3 of 6
शम्मी कपूर, गीता बाली
बॉम्बे में 21 अक्टूबर 1931 में जन्में शम्मी का परिवार कोलकाता में जा बसा। शम्मी बचपन से ही काफी शरारती थे। बात करें उनके फिल्मी करियर की तो बता दें कि उनकी पहली फिल्म 'जीवन ज्योति' (1953) में रिलीज हुई थी। लेकिन लगातार 6 साल तक वह फ्लॉप साबित हुए और दर्शकों का मानना था कि वे अपने बड़े भाई राजकपूर की नकल किया करते थे। 

4 of 6
शम्मी कपूर, गीता बाली
उनके प्यार की शुरुआत फिल्म 'रंगीन रातें' से हुई। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस गीता बाली थीं जिनसे उन्होंने बहुत जल्द और चुपके-चपके मंदिर में जाकर शादी कर ली। इसके बाद शम्मी की किस्मत ने करवट बदली। साल 1957 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' काफी हिट रही। वहीं, फिल्म 'ब्रह्मचारी' में उनका और एक्टर मुमताज का नाम जोड़ा जाने लगा। 
विज्ञापन

5 of 6
शम्मी कपूर - फोटो : SELF
वहीं, शादी के 10 साल बाद पत्नी गीता बाली की मृत्यु हो गई। पत्नी की मौत के बाद शम्मी पूरी तरह टूट गए। उधर छोटे-छोटे बच्चे की उन्हें फ्रिक सताने लगी थी। ऐसे में उनका शरीर भी बढ़ता चला गया और फिल्मी करियर पर भी बड़ा प्रभाव पड़ा। लेकिन घरवालों ने शम्मी को अकेला देख उनकी इस हालत पर दूसरी शादी करने के लिए मनाया लेकिन शम्मी ने मना कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bollywood
लेकिन घरवालों के बार-बार मनाने पर शम्मी ने बच्चों को देखते हुए उनकी ये शर्त मान ली। गीता की मृत्यु के चार साल बाद 1969 में उन्होंने नीला देवी से शादी कर ली। लेकिन शम्मी ने नीला के सामने एक शर्त रखी कि वह मां नहीं बनेंगी और गीता के बच्चों को ही पालना पडे़गा। ऐसे में नीला ने भी शम्मी की इस शर्त को दिल से लगा लिया और वह कभी मां नहीं बनीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें