फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंस के सेल्फी लेने पर एक्ट्रेस ने किया था ऐसा बर्ताव, अब देनी पड़ी सफाई

Sat, 17 Aug 2019 11:54 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shamita shetty - फोटो : social media
शिल्पा शेट्टी की बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी हाल ही में एक वीडियो की वजह से चर्चा आईं। शमिता के बेरुखे व्यवहार की यूजर्स ने आलोचना की। दरअसल, एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेनी चाही लेकिन शमिता उन्हें देखकर अजीब सा मुंह बनाती हैं बस फिर क्या था उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद शमिता ने जूम वेबसाइट से बात करते हुए कहा कि 'मुझे लगता है कि जब आप एक सेलिब्रिटी होते हैं तो आपके साथ ये दुर्भाग्य होता है कि लोग आपको जज करने लग जाते हैं। उनकी अपनी एक राय बन जाती हैं उसके बगैर वो कुछ सोचना भी नहीं चाहते।'
विज्ञापन

3 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
शमिता आगे कहती हैं कि 'लोग आसानी से कुछ भी सोच लेते हैं जबकि उन्हें पूरी बात पता भी नहीं होती। यह ग्लैमर की इंडस्ट्री का दूसरा हिस्सा है। हमें ऐसे लोगों को अपने से दूर करने की जरूरत है। अगर आपको पता है कि आप एक अच्छे इंसान हैं तो कोई फर्क नहीं पड़ता। जब मैंने वो वीडियो देखा तो मुझे भी बेरूखा सा लगा, ऐसे में जाहिर है दूसरे भी वहीं समझेंगे लेकिन हमें यह समझना होगा कि यह पूरा वीडियो नहीं है।' 

4 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
शमिता ने कहा- 'वीडियो में आपने देखा कि वो लड़की एक साइड से दूसरी साइड खड़ी हो रही है। जबकि अगर आप पूरा वीडियो देखें तो वो काफी देर से अपनी पोजिशन बदल रही थी। अगर पहली बार वो वीडियो देखेंगे तो आपको लगेगा कि मेरा व्यवहार काफी बेरुखा है ऐसे में मैं किसी को दोष नहीं देना चाहती जबकि ऐसा मेरा कोई उद्देश्य नहीं था।'

पढ़ें: बॉलीवुड के इन 5 एक्टर्स के भाई-बहन हैं हमशक्ल, नंबर 5 तो सबसे ज्यादा पॉपुलर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shamita shetty
शमिता ने कहा कि 'मुझे फैंस से जो प्यार मिलता है मैं उसकी आभारी हूं लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि मैं भी एक इंसान हूं और मुझसे भी गलतियां होती हैं। पहले भी मुझसे कई गलतियां हुई हैं। मैं उनसे सीखती हूं और आगे बढ़ती हूं।' बता दें कि शमिता हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें