फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिक टॉक स्टार गरिमा चौरसिया को मिला बिग बॉस का ऑफर, सोशल मीडिया पर हैं 10 लाख फॉलोवर

Sat, 17 Aug 2019 11:49 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan - फोटो : social media
सलमान खान का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 जल्द शुरू होने वाला है । मेकर्स ने कंटेस्टेंट का चयन शुरू कर दिया है । कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि चंकी पांडे शो के पहले कंटेस्टेंट होंगे । साथ ही टीवी एक्टर और बालिका वधू फेम सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी फाइनल हो गया है । 

जब विदेश में मुसीबत में फंसा था 'बिग बॉस' का ये कंटेस्टेंट, सुषमा स्वराज ने की थी मदद
विज्ञापन

2 of 5
garima chaurasia - फोटो : social media
खबरों की मानें तो अब मेकर्स ने टिक टॉक स्टार गरिमा चौरसिया को अप्रोच किया है । इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली । इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में गरिमा चौरसिया की तस्वीर शेयर कर ये जानकारी दी गई है । अभी इस खबर की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
garima chaurasia - फोटो : social media
21 साल की गरिमा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं । उनके इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं । उनके टिक टॉक वीडियो खूब वायरल होते हैं। गरिमा ने पंजाबी गानों में भी काम किया है । इसके अलावा वो मॉडलिंग भी करती हैं। 
 

4 of 5
bigg boss 12 - फोटो : voot
कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 13 का प्रोमो शूट करते हुए सलमान खान की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सलमान ब्लैक कलर की बनियान और लोअर में नजर आ रहे हैं, वहीं उन्होंने हाथ में डंडा ले रखा है। फोटो में सलमान खान पोज दे रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
खबरों की मानें तो बिग बॉस सीजन 13 में राजपाल यादव भी नजर आ सकते हैं । राजपाल यादव बीते दिनों खूब सुर्खियों में रहे थे। चेक बाउंस के मामले में उन्हें जेल भी हुई । रिपोर्ट के अनुसार, राजपाल यादव के अलावा 7 सेलेब्स ने बिग बॉस का कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें