राकेश बापट
- फोटो : Instagram
राकेश बापट संग रिलेशन में हैं शमिता
शमिता ने अभी तक शादी नहीं की है। बिग बॉस ओटीटी में उन्हें राकेश बापट का साथ मिला था, घर से बाहर आने के बाद दोनों ने अपना रिलेशन कंफर्म किया। शमिता जब दोबारा बिग बॉस में गईं तो राकेश ने उनका पूरा साथ दिया। आज शमिता के जन्मदिन पर राकेश बापट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शमिता शेट्टी के साथ फोटोज शेयर की हैं। फोटो के साथ राकेश बापट ने शमिता के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया है। राकेश ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे लव शमिता शेट्टी।'