फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी करोड़ों कमा रहे आपके चहेते सेलेब्रिटीज, तरीका जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Sat, 04 Apr 2020 11:21 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Jannat, Hrithik and Sania - फोटो : twitter
देश में कोरोना को फैलने से रोकने के लिए 21 दिन का लॉकडाउन करने की घोषणा के साथ ही तमाम काम-धंधे, कल कारखाने आदि बंद हो गए और लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी गई। लेकिन, बंदी और मंदी के इस दौर में भी भारतीय सिनेमा के कलाकार और कुछ नामचीन हस्तियों की आमदनी ज्यों की त्यों जारी है। इसका कारण है सोशल मीडिया और उस पर मौजूद इनके करोड़ों की संख्या में फॉलोवर्स। अगर आप भी किसी सेलेब्रिटी के फॉलोअर हैं और उनके वीडियोज देखकर आपकी बांछें खिल जाती हैं, तो ये खबर आपके लिए है।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
दरअसल मामला ये है कि अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लॉक डाउन की शुरुआत में एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे पियानो बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्होंने अपने प्रशंसकों से 21 दिन का चैलेंज लेने की बात कही। वे कहते हैं कि उन्होंने 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान पियानो सीखने का चैलेंज लिया है। आप भी इन 21 दिनों में कुछ नया सीख सकते हैं। अब इस वीडियो को देखने वालों को लगा होगा कि ऋतिक ने हकीकत में पियानो सीखने का चैलेंज लिया है।
विज्ञापन

3 of 5
Jannat Zubair - फोटो : social media
ऋतिक की ये जिंदादिली और जिद देखकर उनके फैंश खुश भी बहुत हुए, लेकिन सच्चाई ये है कि ये वीडियो दरअसल 'वेदांतु' नाम के एक एप्लीकेशन का प्रचार है। और, अपने फैंस को बुद्धू बनाने का ये काम सिर्फ ऋतिक रोशन ने ही नहीं किया, इस मुहिम में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, क्रिकेटर शिखर धवन और टिकटॉक स्टार जन्नत जुबेर भी शामिल हैं। सोशल मीडिया पर इन सभी के फॉलोअर्स करोड़ों की संख्या में हैं और इस संख्या को दिखाकर ही इन लोगों ने इस 21 दिन के चैलेंज के बदले मोटी आमदनी की।

4 of 5
शिखर धवन - फोटो : ट्विटर
अब आप सोच रहे होंगे कि सोशल मीडिया से आमदनी का क्या लेना देना? तो हम आपको बता दें कि हर सेलिब्रिटी को सोशल मीडिया पर कोई भी प्रमोशनल पोस्ट करने पर लाखों, करोड़ों रुपये मिलते हैं। प्रति पोस्ट के हिसाब से मिलने वाले रुपयों की संख्या इनके फॉलोवर्स और देश में इनकी लोकप्रियता के अनुसार घटती और बढ़ती भी हैं। ऋतिक रोशन के इंस्टाग्राम पर ढाई करोड़ से ज्यादा और ट्विटर पर भी लगभग ढाई करोड़ फॉलोवर्स हैं। इतने फॉलोअर्स वाले किसी भी सेलेब्रिटी को एक पोस्ट करने पर एक करोड़ से तीन करोड़ रुपये तक आराम से मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sania mirza - फोटो : social media
इसी तरह ट्विटर पर सानिया मिर्जा के 90 लाख और इंस्टाग्राम पर 60 लाख फॉलोअर्स हैं। इन्होंने भी अपने टि्वटर हैंडल से वेदांतु के प्रमोशनल वीडियो को पोस्ट किया। शिखर धवन ने भी ट्विटर पर इस वीडियो को साझा किया। ट्विटर पर धवन के लगभग 48 लाख फॉलोअर्स हैं। और, इन दोनों से आगे रहीं टिकटॉक स्टार जन्नत जुबेर। जन्नत के इंस्टाग्राम पर डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। तो समझ गए ना कैसे होती है घर बैठे इन मशहूर लोगों की कमाई।

फैंस के लिए दोहरी खुशखबरी, 'महाभारत' के प्रसारण के बाद टीवी के 'कृष्ण' ने किया सोशल मीडिया पर डेब्यू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें