शालीन भनोट-दलजीत कौर-टीना दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
पर्सनल लाइफ की बात करें तो वर्ष 2009 में शालीन ने दलजीत कौर से विवाह किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मुलाकात वर्ष 2006 में 'कुलवधू' के सेट पर हुई थी। दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 4' में भी हिस्सा लिया और इस शो के विजेता रहे। इन्हें बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने पुरस्कार राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया था। वर्ष 2014 में शालीन और दलजीत एक बेटे के पेरेंट्स बने। हालांकि, कुछ वक्त बाद इनके रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं और वर्ष 2015 में इनका तलाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शालीन इन दिनों एक्ट्रेस टीना दत्ता को डेट कर रहे हैं। टीना भी इन दिनों बिग बॉस 16 की प्रतिभागी हैं।
Hera Pheri 3: 'हेरा फेरी 3' पर सामने आया बड़ा अपडेट, 'राजू' का किरदार नहीं निभाएंगे कार्तिक आर्यन