फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaktimaan: ‘शक्तिमान’ बन हॉलीवुड सुपरहीरो को टक्कर देगा यह अभिनेता, मचाएगा बॉक्स ऑफिस पर धमाल

Sat, 09 Jul 2022 01:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shaktimaan - फोटो : सोशल मीडिया
मार्वल स्टूडियोज की रची दुनिया से काफी समय पहले हमारे भारत की टीवी इंडस्ट्री में एक ऐसा सुपरहीरो हुआ करता था, जो बच्चों के दिलों पर राज करता था। हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के मशहूर सुपरहीरो बेस्ड सीरियल ‘शक्तिमान’की, जिसे देश का पहला सुपरहीरो माना जाता है। उस जमाने में सभी के चहेते शक्तिमान का किरदार ऑन स्क्रीन मुकेश खन्ना ने निभाया था। उनके इस रोल को भी दर्शकों ने उतना ही सराहा था, जितना 'महाभारत' में उनके निभाए भीष्म के किरदार को। इस सीरियल की पॉपुलैरिटी को देखते हुए अब हाल ही में शक्तिमान पर फिल्म का एलान किया गया था। अब इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें बॉलीवुड के एक बड़े स्टार का नाम सामने आ रहा है।  
विज्ञापन

2 of 4
shaktimaan - फोटो : social media
'शक्तिमान' में रणवीर की एंट्री 
सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस द्वारा पिछले दिनों एक टीजर जारी किया गया था। इस टीजर में फिल्म 'शक्तिमान' की पहली झलक दिखाई गई थी। हालांकि मेकर्स ने तब भी फिल्म के कलाकारों और निर्देशक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। लेकिन, अब पता चला है कि फिल्म ‘शक्तिमान’के लिए इंडस्ट्री के एक नामी कलाकार को अप्रोच किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'शक्तिमान' के मेकर्स ने रणवीर सिंह को फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने की पेशकश की है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि रणवीर ने इस प्रस्ताव में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन अभी तक उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 4
रणवीर सिंह, मुकेश खन्ना - फोटो : social media
मुकेश खन्ना की चुप्पी में है हामी?
यह सुपरहीरो फिल्म सोनी पिक्चर्स और मुकेश खन्ना के भीष्म इंटरनेशनल के बैनर तले बनाई जाएगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'निर्माताओं को लगता है कि रणवीर इस सुपरहीरो के किरदार को स्वाभाविक रूप से पर्दे पर निभा सकते हैं। एक्टर और उनकी टीम के साथ बातचीत जारी है।' इस संबंध में मुकेश खन्ना से संपर्क किया गया तो उन्होंने कुछ भी जानकारी देने से मना कर दिया। लेकिन उन्होंने इस खबर का खंडन भी नहीं किया है।  
विज्ञापन

4 of 4
रणवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों में आएंगे नजर
आखिरी बार 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए रणवीर सिंह की यह फिल्म चाहे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन इससे उनके काम पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। रणवीर आने वाले समय में फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। रणवीर के अलावा फिल्म में आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन हैं। इसके अलावा रणवीर के पास रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस‘ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें