उपासना- सद्गुरू जग्गी वासुदेव
- फोटो : सोशल मीडिया
रिलेशनशिप के बारे में जवाब देते हुए सद्गुरु ने कहा कि उनके रिलेशन की बात में शामिल होना उनका काम नहीं है। आध्यात्मिक गुरु ने कहा, 'मनुष्य कार्बन फुटप्रिंट के बारे में चिंतित है लेकिन अगर मानव पदचिह्न कम हो जाते हैं, तो ग्लोबल वार्मिंग के बारे में भी चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसलिए, उन महिलाओं को देखना अच्छा है जिन्होंने प्रजनन नहीं करना चुना है।' इस पर उपासना ने कहा, 'मैं आपको बहुत जल्द अपनी मां और सास से बात करवाऊंगी', जिस पर सद्गुरु ने उत्तर दिया, 'मैंने ऐसी कई सास से बात की है।'