शक्तिमान फेम दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना हर बात पर अपनी बेबाक राय रखते नजर आते हैं। चाहे बॉलीवुड का कोई मुद्दा या फिर सितारों का दिया विवादित बयान कई बार अभिनेता अपनी तीखी प्रतिक्रिया भी दर्ज करवाते हैं। मुकेश खन्ना अब तक कई सिनेमा के कई सितारों को खरी-खोटी सुना चुके हैं, आज अभिनेता ने एक बार फिर से बॉलीवुड पर निशाना साधा है। वहीं नाम लिए बिना आमिर खान और अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्मों पर अपनी दो टूक बात रख दी है और साउथ की रिलीज हुई फिल्म कार्तिकेय की तारीफ की है।