मुकेश खन्ना
- फोटो : amar ujala
मुकेश खन्ना ने पोस्ट में आगे लिखा, 'फिल्म के टाइटल की बात करते हैं। लक्ष्मी के आगे बॉम्ब जोड़ना शरारत से भरा लगता है। कमर्शियल लाभ की सोच लगती है। क्या इसकी अनुमति होनी चाहिए ? जाहिर है नहीं ! क्या आप अल्लाह बॉम्ब या बदमाश जीसस फिल्म का नाम रख सकते हैं। जाहिर है नहीं, तो फिर लक्ष्मी बॉम्ब कैसे। यह धृष्टता फिल्मी लोग इसलिए करते हैं कि वह जानते हैं कि इसमें शोर मचेगा, लोग चिल्लाएंगे फिर चुप हो जाएंगे। लेकिन लगे हाथों फिल्म का प्रमोशन हो जाएगा। फिल्म तो रिलीज होनी ही है।'