गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से आए, बतौर शिक्षक किया काम
शक्ति सामंत का इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं था। न ही वे किसी फिल्मी पृष्ठभूमि से मायानगरी आए। सिनेमा को लेकर उनके अंदर सिर्फ एक चीज थी और वो थी शौक। जब वे मुंबई हीरो बनने आए तो उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शुरुआत में एक स्कूल टीचर की नौकरी भी की। फिर 1948 में उन्हें फिल्मों में पहला ब्रेक मिला, लेकिन यह ब्रेक बतौर एक्टर नहीं, बल्कि असिस्टेंट डायरेक्टर मिला। सतीश निगम राज कपूर के साथ सुहाने दिन नाम की एक फिल्म बना रहे थे, उन्होंने शक्ति सामंत को अपना असिस्टेंट रख लिया था। कुछ समय बतौर असिस्टेंड निर्देशक काम करने के बाद उन्होंने स्वतंत्र निर्देशक काम करना शुरू किया।
इंडस्ट्री को मिला पहला सुपरस्टार
शक्ति सामंत के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'बहू' थी। फिल्म में ऊषा किरण, शशिकला, प्राण और करण देवन भूख्य भूमिकाओं में थे। यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने इंसपेक्टर (1956), शीरू (1956), डिटेक्टिव (1957) और हिल स्टेशन (1957) जैसी हिट फिल्में बनाईं। इंडस्ट्री को पहला सुपरस्टार देने का श्रेय भी शक्ति सामंत को जाता है। सिनेमा का पहला सुपरस्टार यानी राजेश खन्ना। राजेश खन्ना की चारों सुपरहिट फिल्में- आराधना, आनंद आश्रम, अमर प्रेम और कटी पतंग उन्होंने ही बनाईं। 'आराधना' राजेश खन्ना के कॅरियर की पहली सुपरहिट फिल्म थी, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।
यह खबर भी पढ़ें:
Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं अमीषा पटेल, माता-पिता संग भाई अश्मित भी आए नजर
1957 में शुरू की प्रोडक्शन कंपनी
साल 1957 में शक्ति सामंत ने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी शक्ति फिल्म्स शुरू की। इस बैनर के तले बनी पहली फिल्म थी हावड़ा ब्रिज, जिसमें अशोक कुमार और मधुबाला मुख्य भूमिकाओं में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए शक्ति सामंत ने मधुबाला को सिर्फ एक रुपये में साइन किया था। वे नए प्रोड्यूसर थे, उनके पास देने को ज्यादा पैसे नहीं थे, लेकिन अशोक कुमार और मधुबाला, दोनों को उन पर पूरा यकीन था कि शक्ति सामंत की फिल्म है तो कमाल ही होगी। फिल्म सुपरहिट रही। उसके बाद तो शक्ति सामंत ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
यह खबर भी पढ़ें:
Box Office Collection: 'मुफासा' और 'पुष्पा 2' को मिला रविवार का फायदा, जानें कलेक्शन में कितनी हुई बढ़ोत्तरी