फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Actors: सबसे ज्यादा फिल्में कर इन सितारों ने बनाया रिकॉर्ड, आज भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है दबदबा

Mon, 11 Dec 2023 05:03 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम कर रिकॉर्ड बनाया है। तो आइए जानते हैं किन सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 6
शक्ति कपूर, अनुपम खेर, अरुणा ईरानी - फोटो : अमर उजाला, ब्यूरो
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने किरदारों से दशकों के दिलों में अलग जगह बनाई है। आज भी ये सितारे बॉक्स ऑफिस पर राज करते हैं। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्मों में काम कर रिकॉर्ड बनाया है। तो आइए जानते हैं किन सितारों के नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर 
80 के दशक से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अनुपम खेर ने 500 से अधिक फिल्मों में काम कर किया है। अभिनेता ने बॉलीवुड में अपने अभिनय के दम पर खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'सारांश' से की थी। अभिनेता ने 'ए थर्सडे', 'स्पेशल 26', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'लम्हे', 'राम लखन', 'तेजाब' और 'सौदागर' जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं। अनुपम खेर दो बार नेशनल अवार्ड विनर भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Karan Johar: करण जौहर को महूसस होती है रोमांटिक रिलेशनशिप की कमी, बोले- अकेलेपन से घिर गई है मेरी जिंदगी
 
विज्ञापन

3 of 6
शक्ति कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
शक्ति कपूर 
बॉलीवुड इंडस्ट्री में शक्ति कपूर ने निगेटिव रोल से पहचान बनाई है। अभिनेता ने विलेन से लेकर कॉमिक किरदार निभाकर 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है। 

4 of 6
अरुणा ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया
अरुणा ईरानी 
अरुणा ईरानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, अभिनेत्री ने 500 से अधिक फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया है। अरुणा ईरानी बॉलीवुड की एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हर किरदार को बखूबी अदा किया है। अभिनेत्री लगभग छह दशकों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी पहचान को कायम रखे हुए हैं। फिल्मों के अलावा वह टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Toxic: यश की 'टॉक्सिक' में हुई इस अभिनेत्री की एंट्री, इंटरनेशनल म्यूजिशियन जेरेमी स्टैक बनाएंगे संगीत
 
विज्ञापन

5 of 6
अमरीश पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
अमरीश पुरी 
इंडस्ट्री में जब विलेन की बात होती है तो अमरीश पुरी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। अभिनेता ने अपनी दमदार आवाज और अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। अमरीश भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आज भी दर्शक उनकी अदाकारी के दीवाने हैं। अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 400 फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओमपुरी - फोटो : social media
ओमपुरी 
दिवंगत अभिनेता ओमपुरी पुरी ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यही नहीं अभिनेता उन सितारों की लिस्ट में शुमार हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फिल्में बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है। साढ़े चार दशक के अपने लंबे फिल्मी करियर में ओमपुरी ने 350 से अधिक फिल्मों में काम किया था।

यह भी पढ़ें: Giorgia: अरबाज के साथ मेल नहीं खाती थी जॉर्जिया की पसंद, ब्रेकअप के बाद खुशी की तलाश में जुटीं अभिनेत्री
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें