फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं बॉलीवुड के पांच खलनायकों की बेटियां, चार लाइमलाइट से दूर तो एक है हिट

Fri, 25 Oct 2019 03:34 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shakti Kapoor, Shraddha, Divyanka and Ranjeet - फोटो : file photo
सिनेमाजगत में कई अभिनेताओं ने खलनायक का किरदार निभाया। इनमें से कुछ खलनायक ऐसे हैं जिनके किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा हैं। इन खलनायकों में प्रेम चोपड़ा से लेकर शक्ति कपूर का नाम शामिल है। खास बात है कि इन खलनायकों में केवल एक नकारात्मक भूमिका निभाने वाले अभिनेता की बेटी सिनेमाजगत में हैं, बाकी सभी लाइमलाइट से दूर हैं। जानिए पांच खलनायकों और उनकी बेटियों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
Shakti Kapoor Reacts to Shraddha Kapoor - फोटो : Social Media
शक्ति कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने अभी तक का बॉलीवुड सफर अपने ही दम पर तय किया है। आज भी शक्ति कपूर फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ते नजर आते हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर कई फिल्में कर चुकी हैं। श्रद्धा ने फिल्म 'आशिकी 2' में जबरदस्त अभिनय कर लोगों के दिलों में अपनी जगह पक्की की। एक विलेन, बागी, स्त्री और हैदर जैसी कई हिट फिल्में श्रद्धा दे चुकी हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
Prem chopra with family - फोटो : social media
पुरानी फिल्मों में ज्यादातर खलनायक की भूमिका में नजर आने वाले अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी इस लिस्ट में शुमार हैं। उन्होंने अपने 50 साल के फिल्मी करियर में तकरीबन 350 से भी ज्यादा फिल्मों में जबरदस्त किरदार निभाए हैं। प्रेम की तीन बेटियां रितिका, पुनीता और प्रेमा हैं। इनमें से प्रेमा ने अभिनेता शर्मन जोशी से शादी की है। 

4 of 6
Kulbhushan Kharbanda with daughter - फोटो : social media
हिंदी फिल्मों में ज्यादातर पिता के रोल करने वाले एक्टर कुलभूषण खरबंदा के फिल्म 'शान' में 'शाकाल' के रोल से हर कोई वाकिफ है। कुलभूषण की गिनती भी बड़े-बड़े खलनायकों में की जाती है। कुलभूषण की बेटी श्रुति खरबंदा बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Divyanka and Ranjeet - फोटो : file photo
फिल्मों में ज्यादातर मारपीट और वसूली जैसे रोल करने वाले अभिनेता रंजीत के अभिनय का भी कोई जवाब नहीं है। वह आज भी फिल्मों में नजर आते हैं। रंजीत की एक बेटी है जिनका नाम दिव्यांका बेदी हैं। दिव्यांका पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Danny with daughter - फोटो : file photo
सुपरहिट फिल्म घातक में अपनी खलनायकी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाले अभिनेता डैनी डेन्जोंगपा की। डैनी की बेटी पेमा डेन्जोंगपा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन बात करें उनकी खूबसूरती की तो वह भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं। दरअसल, पेमा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं और कुछ खास मौकों पर पिता के साथ नजर आती हैं।  

यह भी पढ़ें- मां काली का नाम लेते-लेते बिहार के इस कंटेस्टेंट ने जीते 25 लाख, बिग बी बोले- हुआं कहां देख रहे हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें