फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन विशेष: शक्ति कपूर के बारे में 10 रोचक किस्से, रेप सीन पर भड़कीं थीं मां, पिता बोले- बस लड़कियां छेड़ते हो

Fri, 03 Sep 2021 01:16 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
शक्ति कपूर - फोटो : अमर उजाला
अपने संवादों और जबरदस्त अभिनय की बदौलत दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर करने वाले अभिनेता शक्ति कपूर 70 वर्ष के हो गये हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। विलेन की भूमिका में जान डालने वाले शक्ति कपूर दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में पैदा हुए और उसके बाद माया नगरी की ओर एक्टिंग में करियर बनाने के लिए गये। स्पोर्ट्स कारों के शौकीन शक्ति कपूर इंडस्ट्री में खलनायक की भूमिका निभाने और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, अभिनय के साथ ही उनके विवाद भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। कादर खान के साथ उनकी जोड़ी 80 और 90 के दशक में लोकप्रिय रही। उनका जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में 3 सितंबर 1958 को हुआ। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शक्ति कपूर की कुल संपत्ति 36.5 करोड़ है, जो उन्होंने अभिनय के दम पर कमाई है। वह अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के साथ मुंबई में रहते हैं। किसी जमाने में उनके पिता दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक दर्जी की दुकान चलाते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1975 से की और 80 और 90 के दशक की फिल्मों में शक्ति कपूर का किरदार चाहे विलेन का हो या फिर कॉमेडी का, बेहद मशहूर हुआ। आइये उनसे जुड़ी 10  रोचक जानकारी जानते हैं...

 
 
विज्ञापन

2 of 9
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया
1
शक्ति कपूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का बेहद सम्मान करते हैं। उन्होंने कभी कहा था कि अगर मिथुन दा उन्हें चाटा भी मार दें, तो भी वो गुस्सा नहीं करेंगे। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि शक्ति, मिथुन चक्रवर्ती की कितनी इज्जत करते हैं। वह किसी जमाने में हर सलाह मिथुन से ही लिया करते थे।

 
विज्ञापन

3 of 9
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : सोशल मीडिया
2
शक्ति कपूर एक बार माता-पिता को फिल्म 'इंसानियत के दुश्मन' दिखाने ले गए। फिल्म में उनका बलात्कार का सीन देखकर उनकी मां नाराज हो गई और शक्ति कपूर पर भड़क उठीं।इतना ही नहीं, उनकी मां इस सीन से इस कदर दुस्सा हुई कि फिल्म अधूरी छोड़ थिएटर से बाहर चले गईं। पिता भी फिल्मों में उनके इस तरह के किरदार से नाराज थे और बोले- तुम सिर्फ लड़कियों को छेड़ने का काम करते हो। अच्छे रोल करो।

4 of 9
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे - फोटो : इंस्टाग्राम
3
शक्ति कपूर की पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे रिश्ते में फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन हैं। शिवांगी 'किस्मत' फिल्म कर रही थी जिसमें शक्ति भी थे। शिवांगी को शक्ति दिल दे बैठे। उन्होंने अपनी स्पोर्ट्स कार में घूमा कर शिवांगी का दिल जीत लिया और फिर दोनों ने शादी कर ली।

 
विज्ञापन

5 of 9
शक्ति कपूर, श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
4
शक्ति कपूर को स्पोर्ट्स कारों का जबरदस्त शौक रहा है। वह स्पोर्ट्स कारों पर खूब पैसा भी खर्च करते थे। बाद में अभिनेता जीतेन्द्र ने उन्हें पैसे बर्बाद न करने की सलाह दी। 
विज्ञापन

6 of 9
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media
5
शक्ति कपूर को स्पोर्ट्स कारों का जबरदस्त शौक रहा है। वह स्पोर्ट्स कारों पर खूब पैसा भी खर्च करते थे। बाद में अभिनेता जीतेन्द्र ने उन्हें पैसे बर्बाद न करने की सलाह दी। 
 
विज्ञापन

7 of 9
शक्ति कपूर - फोटो : Instagram
6
शक्ति कपूर को  डांस करते देख अमजद खान ने उनका नाम 'डिस्को क्वीन' रख दिया था।

7
शक्ति कपूर बचपन में सलमान, अरबाज और सोहेल को डांस कराते थे। वह उनके पिता के साथ शराब पीने के बाद बच्चों को डांस कराते थे। सलमान इस बात को आज तक नहीं भूले हैं।

 

8 of 9
शक्ति कपूर, शिवांगी कोल्हापुरे, सिद्धांत, श्रद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
8
शक्ति कपूर कादर खान को अपना गुरु मानते थे। उन्होंने सबसे ज्यादा फिल्में डेविड धवन के साथ की हैं।

9
शक्ति कपूर के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम श्रद्धा कपूर और बेटे का नाम सिद्धार्थ कपूर है।
विज्ञापन

9 of 9
शक्ति कपूर - फोटो : Social Media
10
शक्ति कपूर को शराब पीने की इतनी लत है कि वो किसी जमाने में अपनी कार में ही बोतल रखते थे। शूटिंग खत्म होने के बाद सीधे ड्रिंक करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें