बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में खूंखार खलनायक और कॉमेडियन का किरदार निभा चुके शक्ति कपूर की अदाकारी के तो सब दीवाने हैं। फिल्मों में उन्होंने विलेन बनकर प्रेमी जोड़ों को अलग करने का काम किया है। शक्ति कपूर फिल्मों में कई प्रेमी जोड़ियों की जिंदगी में बवाल मचा चुके हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रील लाइफ में प्यार के दुश्मन बने शक्ति कपूर असल जिंदगी में बेहद ही रोमांटिक हैं। फिल्मों में भले ही उन्होंने प्रेमी जोड़ों की जिंदगी में कांटे बिछाए हैं, लेकिन निजी जिंदगी में वह खुद प्यार के मुरीद हो चुके हैं। अपनी पत्नी शिवांगी कोल्हापुरे के साथ शक्ति कपूर की प्रेम कहानी बेहद ही खूबसूरत रही हैं। आज शक्ति और शिवांगी की शादी की सालगिरह के मौके पर हम आपको उनकी प्रेम कहानी की दास्तां सुनाने जा रहे हैं...