फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaitaan Teaser: जहर भी मैं, दवा भी मैं और खामोश गवाह भी मैं..., 'शैतान' का खूंखार रूप देख कांपे अजय-ज्योतिका

Thu, 25 Jan 2024 10:54 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शैतान - फोटो : Social media
अजय देवगन इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'शैतान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जो एक अलौकिक थ्रिलर है। फिल्म में अजय देवगन अभिनेता आर माधवन और ज्योतिका के साथ नजर आएंगे। हाल ही में अजय देवगन ने फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए फिल्म का नाम और रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया था। फिर उन्होंने टीजर रिलीज डेट का भी एलान कर दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया था। वहीं, अब फैंस के इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म का दमदार टीजर भी रिलीज कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 5
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया
आज गुरुवार, 25 जनवरी को अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अलौकिक थ्रिलर की दुनिया की झलक दिखाने वाला 'शैतान' का एक दिलचस्प टीजर साझा किया। टीजर में अजय देवगन और ज्योतिका को भयभीत दिखाया गया है और पृष्ठभूमि में एक आवाज सुनाई दे रही है। वे कहते हैं कि दुनिया पूरी तरह से बहरी है, लेकिन हर कोई मेरी बात सुनता है। मैं काले से भी गहरा हूं, मैं धोखे का कटोरा हूं। भयावह से निषिद्ध प्रार्थनाओं की प्रार्थना, मैं नरक के नौ चक्रों पर शासन करता हूं। मैं जहर हूं, मैं इलाज भी हूं... मैंने सदियों से सब कुछ चुपचाप देखा है, यहां तक कि एक मूक गवाह भी। मैं रात हूं, मैं शाम हूं, मैं मैं ब्रह्मांड हूं। मैं बनाता हूं, नष्ट करता हूं, खबरदार लोग कहते हैं कि मैं किसी को नहीं छोड़ता। एक खेल है, क्या तुम खेलोगे? इस खेल का एक ही नियम है, चाहे मैं कुछ भी कहूं, तुम्हें लालच नहीं आना चाहिए।" ट्रेलर का अंत आर माधवन की डरावनी मुस्कान के साथ होता है।

Throwback Thursday: जब फिल्म की शूटिंग के वक्त डिप्रेशन के करीब पहुंच गए ऋतिक, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने टीजर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'सदियों से सब कुछ चुपचाप देखता रहा, मूक गवाह भी। मैं रात हूं, मैं शाम हूं, मैं कायनात तम हूं। बनाता हूं, बिगाड़ता हूं, लोग कहते हैं...मैं नहीं हूं कोई भी। एक खेल है, क्या तुम खेलोगे? इस खेल का एक ही नियम है, चाहे मैं कुछ भी कहूं, मेरी बातों में मत आना।'

Wednesday Box Office: हनुमान ने गुंटूर कारम को दिया धोबी पछाड़, आखिरी दिन गिन रही कैटरीना-विजय की मेरी क्रिसमस

4 of 5
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले टीजर को लेकर खास जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' के निर्माता अपने पहले टीजर के साथ दर्शकों के एक बड़े वर्ग तक पहुंचना चाहते हैं। यह एक सख्त डरावना कट है और इसमें कुछ चौंकाने वाले तत्व भी हैं। टीजर का डिजिटल लॉन्च आज ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की रिलीज के साथ किया गया है। 'शैतान' का टीजर आज से सिनेमाघरों में 'फाइटर' के साथ दिखाया जाएगा।
Shaitaan Teaser: जहर भी मैं, दवा भी मैं और खामोश गवाह भी मैं..., 'शैतान' का खूंखार रूप देख कांपे अजय-ज्योतिका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शैतान - फोटो : Social media
वहीं बात करें फिल्म की तो जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत 'शैतान' का निर्माण अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक द्वारा किया गया है। वहीं यह फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित है। वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो 'शैतान' आठ मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Animal: निर्देशक संजय गुप्ता ने 'एनिमल' पर जावेद अख्तर की आलोचना को ठहराया गलत? बोले- 'अब दुनिया बदल चुकी है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें