फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauri Khan: 14 की उम्र में गौरी को हुआ था शाहरुख से प्यार, हनीमून पर जाने के लिए किंग खान ने बोला था ये झूठ

Tue, 08 Oct 2024 07:53 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता-डिजाइनर गौरी खान आज यानी 8 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। गौरी को शाहरुख से 14 साल की उम्र में प्यार हो गया था। शादी के बाद शाहरुख ने गौरी को हनीमून पर ले जाने के लिए झूठ बोला था।
विज्ञापन
1 of 4
गौरी खान - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी और फिल्म निर्माता-डिजाइनर गौरी खान आज यानी 8 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। गौरी खान रियल लाइफ में शान ओ शौकत के साथ जिंदगी गुजारती हैं। गौरी खान का जन्म 8 अक्तूबर, 1970 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली में पूरी की और लेडी श्रीराम कॉलेज से पढ़ाई पूरी की। इसके अलावा, उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से 6 महीने का डिग्री कोर्स भी पूरा किया। गौरी खान को टॉप 50 सबसे शक्तिशाली 50 महिलाओं की सूची में गिना जाता है।




 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम @gaurikhan
शाहरुख से ऐसे हुई थी गौरी की मुलाकात
गौरी खान की पहली मुलाकात शाहरुख खान से एक पार्टी में हुई थी, जब गौरी खान की उम्र सिर्फ 14 साल थी। शाहरुख खान की उम्र उस वक्त 18 साल थी। दोनों को तभी प्यार हो गया था और कई सालों तक दोनों ने डेटिंग की। गौरी के माता-पिता को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों ने कई चीजों का सामना करते हुए 25 अक्तूबर, 1991 को दोनों ने शादी कर ली थी।

Singham Again Trailer X Review: ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर नेटिजन्स को लगा तगड़ा! दीपिका के हाव-भाव पर उठाए सवाल

विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : x@@SRKUniverse
हनीमून को लेकर गौरी खान से बोला था झूठ  
गौरी खान से शादी के बाद शाहरुख खान ने हनीमून की जगह को लेकर झूठ बोला था। उस समय शाहरुख के करियर की शुरुआत हुई ही थी। शाहरुख की फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग के दौरान दोनों की शादी हुई थी। शादी के बाद शाहरुख ने गौरी से झूठ बोला था। उन्होंने कहा था वो हनीमून के लिए पेरिस जाएंगे। उस वक्त शाहरुख के पास इतने पैसे नहीं थे, तब वो गौरी को पेरिस बोलकर दार्जिलिंग ले गए थे।

Rajinikanth Movies: 2.0 से लेकर जेलर तक, ये हैं रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांच फिल्में

विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : इंस्टाग्राम
इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी खान
गौरी खान ने अपने पति शाहरुख खान के साथ 2002 में प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की स्थापना की। इस कंपनी में गौरी अपने पति शाहरुख खान के साथ मालिकाना हक रखती हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के अंतर्गत 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'डियर जिंदगी' जैसी फिल्में बन चुकी हैं। इसके अलावा गौरी ने इंटीरियर डिजाइन का भी कोर्स किया है। उन्होंने अपने बांद्रा के घर मन्नत की डिजाइनिंग भी खुद की है। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में करीबी दोस्त सुजैन खान के साथ काम किया था। 2017 में, गौरी खान ने मुंबई में अपना खुद का डिजाइन स्टूडियो, गौरी खान डिजाइन लॉन्च किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें