बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर्स में से एक यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' शाहरुख खान के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में अपने रोल के लिए शाहरुख खान ने खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला मुख्य भूमिका में नजर आए थे। लेकिन हाल ही में हुए एक खुलासे में यह सामने आया कि इस फिल्म में शाहरुख के रोल के लिए किंग खान डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे।
इस बारे में खुद फिल्म में शाहरुख के साथ नजर आईं अभिनेत्री जूही चावला ने खुलासा किया। दरअसल, अभिनेत्री ने हाल ही में टेलीविजन के मशहूर कॉमेडी सीरियल द कपिल शर्मा शो में बतौर गेस्ट शिरकत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म डर के लिए शाहरुख नहीं बल्कि दिवंगत अभिनेता दारा सिंह पहली पसंद थे। हालांकि कुछ वजहों से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए और उनकी जगह शाहरुख खान को यह मौका मिला। इस फिल्म में शाहरुख ने एक जुनूनी प्रेमी की भूमिका निभाई थी। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से समान रूप से अच्छा रिसपॉन्स मिला था।