बहुत सारे स्टार्स ऐसे हैं जिनके बॉलीवुड सफर की शुरुआत टेलीविजन से हुई। टीवी से बॉलीवुड में वैसे तो कई सारे एक्टर्स आए लेकिन शाहरुख खान (Shahrukh Khan) जैसा स्टारडम हर किसी को नसीब नहीं हुआ। किंग खान ने आज फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पूरे कर लिए हैं। इस बात की जानकारी खुद शाहरुख ने सोशल मीडिया पर दी। इसके बाद तो मानों फैंस का बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड में एंट्री की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
शाहरुख खान
इस लिस्ट में सबसे पहली नाम शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का आता है। शाहरुख ने पहली बार 'फौजी' सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस सीरियल का निर्देशन कर्नल राज कपूर ने ही किया था। इसके बाद सर्कस और दिल दरिया में नजर आए। इसके बाद किंग खान ने दीवाना फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म के बाद किंग खान ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख को आज सिनेमाजगत का बादशाह कहा जाता है।
विज्ञापन
3 of 10
Vidya Balan
- फोटो : file photo
विद्या बालन
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है विद्या बालन का। विद्या बालन ने साल 1995 में हम पांच सीरियल ने अपने करियर की शुरुआत की थी। यह सीरियल सुपरहिट हुआ था। 'हम पांच' सीरियल में विद्या बालन को पहचानना भी मुश्किल है। अब उनके लुक में काफी बदलाव आ गया है। विद्या बालन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'परिनिता' थी जो कि साल 2005 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद विद्या ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं था। विद्या के नाम कई सुपरहिट फिल्में दर्ज हैं।
4 of 10
pavitra rishta
- फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे एक्टर्स है जिन्होंने टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा। सुशांत का पहला सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' था। इसके बाद 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए। 'पवित्र रिश्ता' सीरियल हिट रहा। इसके बाद रियलिटी शो किए। साल 2013 में सुशांत ने 'काए पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की। सुशांत ने अब तक कई फिल्में की लेकिन कुछ ही फिल्म हिट रही।
विज्ञापन
5 of 10
Irrfan Khan
- फोटो : file photo
इरफान खान
एक्टर इरफान खान ने भी टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा था। इन सीरियल्स में 'चाणक्य', 'भारत की खोज', 'सारा जहां हमारा', 'बनेगी अपनी बात', 'चंद्रकांता' शामिल है। इन सीरियल्स के बाद इरफान ने बॉलीवुड में कदम रखा।
विज्ञापन
6 of 10
R. Madhavan
- फोटो : social media
आर माधवन
टीवी में नाम कमाने के बाद माधवन ने बॉलीवुड में कदम रखा। आर माधवन ने बनेगी अपनी बात, घर जमाई और सी हॉक्स जैसे कई सीरियल किए। टीवी के बाद माधवन ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री। हालांकि माधवन को पहचान 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म से मिली। इसके बाद माधवन ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
7 of 10
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
इस लिस्ट में आयुष्मान खुराना का नाम शामिल है। आयुष्मान ने साल 2002 में 'पापस्टार्स' रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था। इसके बाद 'रोडीज 2' शो जीता और बतौर आरजे भी काम किया। आयुष्मान ने 'विक्की डोनर' फिल्म से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। आयुष्मान ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।
8 of 10
पंकज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
पंकज कपूर
पंकज कपूर ने भी टीवी के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। ऑफिस ऑफिस के मुसड्डीलाल किरदार ने पंकज को हिट कर दिया था। इसके बाद पंकज कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। पंकज कपूर ने बॉलीवुड में खास पहचान बनाई। इस इन फिल्मों में 'गांधी', 'जाने भी दो यारों', 'खंडर', 'खामोश', 'मुसाफिर', 'मकबूल' जैसी कई फिल्में हैं।
9 of 10
kahin to hoga
- फोटो : file photo
राजीव खंडेलवाल
एकता कपूर के सीरियल 'कही तो होगा' ने राजीव खंडेलवाल को शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया था। इसके बाद लेफ्ट राइट लेफ्ट और टाइम बॉम्ब जैसी कई सीरियल्स में राजीव नजर आए। इसके बाद राजीव ने बॉलीवुड में कई फिल्में की लेकिन कोई भी फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। हाल ही में राजीव एक वेब सीरीज में नजर आए थे जिसका नाम हक से था।
प्राची देसाई
कसम से सीरियल ने प्राची देसाई की टेलीविजन की दुनिया में खास पहचान बना दी थी। इसके बाद प्राची ने बॉलीवुड में एंट्री की। प्राची की पहली फिल्म रॉक ऑन थी। फिल्म तो हिट रही और प्राची भी लाइमलाइट में आई। इसके बाद लाइफ पार्टनर, वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई, तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन जैसी कई फिल्में की लेकिन प्राची टीवी जैसी जगह नहीं बना पाई।