फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' के ट्रेलर लॉन्च पर बोले शाहरुख खान- 'मेरी इतनी फिल्में हिट हुई हैं'

Fri, 02 Nov 2018 08:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero
'बॉलीवुड के बादशाह' शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर मुंबई में उनके 53वें जन्मदिन पर लॉन्च हुआ। फिल्म के निर्देशक आनंद एल राय के साथ फिल्म की दोनों अभिनेत्रियां कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने भी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में हिस्सा लिया। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और दर्शक इसे खूब पंसद कर रहे हैं। बता दें कि ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान शाहरुख ने बड़ी बातें भी कही...

विज्ञापन

2 of 5
zero
इस मौके पर शाहरुख खान ने कहा कि 'मेरी अब तक की 70 फिल्मों में से सिर्फ 30 चली हैं। मेरा सक्सेस रेट बहुत कम भी नहीं है। मैं उस कारोबार का हिस्सा हूं जहां हर शुक्रवार को जिंदगियां बदल जाती हैं, अच्छी हो जाती हैं या टूट कर बिखर जाती है। अंत में सब ठीक ही हो जाता है और अगर ठीक नहीं होता है तो ये अंत नहीं होता है।'  

विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan - फोटो : indian express
बता दें कि शाहरुख खान ने हर साल की तरह इस बार भी अपने 53वें जन्मदिन पर अपने बंगले मन्नत से फैन्स का शुक्रिया किया। पिछले साल की तरह इस बार भी उनके दूसरे बेटे अबराम उनकी गोद में नजर आए। किंग खान ने इस खास मौके पर अपनी फिल्म जीरो का ट्रेलर भी लॉन्च किया। 

4 of 5
ZERO - फोटो : SCREENGRAB
फिल्म जीरो का ट्रेलर शाहरुख के फैन्स को बहुत पंसद आ रहा है साथ ही ट्रेलर में कई मजेदार डायलॉग्स भी हैं जो उनके फैन्स को हंसने पर मजबूर कर रहे हैं। ट्रेलर का ये डायलॉग सबसे दमदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : Screengrab
ट्रेलर में एक नहीं बल्कि कई दमदार डायलॉग्स सुनने को मिले हैं जो दर्शकों को खूब हंसा रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त डायलॉग्स की भरमार है। जैसे 'शादी किसे करनी थी हमारे यहां प्लॉट देखने के पैसे थोड़ी लगते हैं।', 'अबे ओ पउवें....कौन है बे...,लड़की मिल रही है तुम्हें शादी करने के लिए वरना तुम जैसो को तो लौंडा न मिले' 'कहानियों में सुना था मोहब्बत में आशिक चांद तक ले आते हैं.. साले ये बात हमने सीरियसली ले ली।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें