बॉलीवुड का ड्रग्स कनेक्शन पिछले कुछ समय में ज्यादा ही चर्चा में आ गया है। हाल ही में मुंबई से गोवा जा रहे जहाज में चल रही रेव पार्टी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे का नाम भी सामने आया है। खबर है कि एनसीबी की छापेमारी के दौरान बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भी हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी उनसे भी पूछताछ कर रहे हैं। इसमें 13 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें दिल्ली की तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
जानें आर्यन खान के बारे में खास बातें
एनसीबी की छापेमारी के दौरान जहाज से कोकीन के अलावा अन्य तीन तरह के ड्रग्स भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान शाहरुख खान के बेटे आर्यन का कहना है कि उन्होंने पार्टी में शामिल होने के लिए किसी भी तरह का भुगतान नहीं किया था, उन्हें गेस्ट के तौर पर पार्टी में बुलाया गया था। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक चर्चित स्टार किड्स हैं जो अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज आपको बताते हैं आर्यन खान के बारे मे कुछ खास बातें।