शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दुनिया भर में खरीदी जायदाद
शाहरुख खान ने दुनियाभर की अलग-अलग जगहों पर जायदाद में निवेश कर रखा है। मुंबई के अलावा यूके, यूएई समेत कई देशों में उनकी प्रॉपर्टी है। माना जाता है कि उनकी अब तक की सबसे महंगी प्रॉपर्टी 'मन्नत' है और मौजूदा समय में इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इसके अलावा शाहरुख खान मुंबई से सटे अलीबाग के फार्म हाउस, दिल्ली में एक घर और दुबई में एक विला के मालिक हैं। शाहरुख खान घड़ियों और गाड़ियों के भी काफी शौकीन हैं। शाहरुख खान के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास बुगाटी, वेरॉन, बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज, मित्सुबिसी पजेरो, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी ए6, लैंड क्रूजर, रोल्स रॉयस ड्रॉप हेड कूप जैसी लग्जरी गाड़ियां हैं।
Disney Layoff: मुनाफा घटने के बाद डिज्नी में छंटनी की तैयारी, बेतहाशा खर्च करने वालों पर मुंबई में भी तलवार