फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahrukh Khan: एक्टिंग छोड़नी पड़ी तो बिजनेस करेंगे शाहरुख, शुरू कर सकते हैं 'पठान कैटरिंग' और 'बाजीगर बेकरी'

Mon, 19 Dec 2022 09:46 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं दूसरी ओर उनके गाने बेशर्म रंग पर जमकर विवाद चल रहा है। इस गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग पर खूब विवाद गर्माया हुआ है। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसपर आपत्ति जताई थी। जिसके बाद से लगातार इसपर कमेंट्स आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। इन सबके बीच शाहरुख खान फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे थे। यहां अभिनेता ने मजाकिया लहजे में अपना फ्यूचर प्लान बताया।
विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान हाल ही में कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के दौरान मौजूद थे। वह अपनी आने वाली फिल्म पठान का प्रमोशन कर रहे थे। फीफा फाइनल से पहले शाहरुख खान ने बताया कि उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान खाना बनाना सीखा था और अब वह इटैलियन फूड बनाने में माहिर हो चुके हैं। शाहरुख ने मस्ती-मजाक में ये भी बताया कि अगर उन्हें कभी एक्टिंग छोड़नी पड़ी, तो वह किस तरह के बिजनेस में अपनी किस्मत आजमाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Box Office Report: छुट्टी के दिन 'अवतार 2' ने हासिल किया कमाई का नया पायदान, 'दृश्यम 2' ने भी दिखाया दम
विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
शाहरुख खान ने कहा है कि वह इटैलियन खाना बहुत अच्छा बना लेतें हैं और ये उन्होंने कोरोना काल के दौरान सीखा था। शाहरुख खान ने कहा है कि अगर फिल्मों के हटकर अगर उन्हें कुछ करना पड़े तो वह बिजनेस करेंगे। उन्होंने बताया कि वह पठान कैटरिंग, बाजीगर बेकरी और दिल वाले दुल्हनिया स्वीट शॉप खोल सकता हूं।
विज्ञापन

4 of 4
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान के पास 'डंकी' फिल्म है, जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें