फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैन ने पूछा- 'फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, कैसा लग रहा है', शाहरुख ने यूं दिया जवाब

Sat, 25 Jan 2020 02:48 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
शाहरुख खान ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना रखी है। साल 2018 में उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक साल से ज्यादा समय बीत चुका है लेकिन शाहरुख के फैंस इस इंजतार में हैं कि कब वो एक बार फिर किंग खान का जलवा बड़े पर्दे पर देख पाएंगे। इस बीच शाहरुख ने अपने फैंस से ट्विटर के जरिए बातचीत की। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरुख खान ने ट्विटर #AskSRK का इस्तेमाल कर अपने फैंस कहा कि वो उनके कोई भी सवाल पूछ सकते हैं। फैंस ने अपने चहेते स्टार्स ने कई सवाल पूछे। शाहरुख ने कुल 20 लोगों को जबाव दिया है। इनमें से एक बाबा बवंडर नाथ नाम के फैन ने किंग खान से पूछा- 'सभी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं, कैसा लग रहा है जवाब जरूर देना।'

 
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शाहरूख ने इस सवाल का जवाब बहुत ही सधे हुए अंदाज में दिया। एक फिल्म का डॉयलॉग मारते हुए उन्होंने लिखा- 'बस दुआ में याद रखना।' शाहरुख के इस जवाब पर कई फैंस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो इस सवाल को टाल गए वहीं कुछ लोग इस जवाब से सहमत नजर आए।



 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई
इसके अलावा शाहरुख खान के Shailav नाम के एक फैन ने ट्विटर पर उनसे सवाल करते हुए कहा कि 'सर, आपके अगले प्रोजेक्ट को लेकर कई अफवाहें आ रही हैं... आप खुद ही इसकी घोषणा कर दीजिए।' इस सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए शाहरुख खान ने कहा, 'मैं ही घोषणा करूंगा और कौन करेगा मेरे भाई।' 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan - फोटो : india tv
बता दें कि शाहरुख खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिली एंटरटेनमेंट के बैनर तले इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) से थोक में 61 फिल्मों के शीर्षक पंजीकृत करवाए हैं। इन फिल्मों में ज्यादातर फिल्में खुद शाहरुख की ही हैं, और कुछ फिल्में दूसरे कलाकारों पर फिल्माई गई हैं।

आमिर खान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री ने की आत्महत्या, घर से मिला सुसाइड नोट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें