फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीतम ने अपने बैंड के साथ बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1046 कलाकारों का मुंबई में गुमनाम योद्धाओं को सलाम

Sat, 25 Jan 2020 12:05 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
Pritam - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नया साल चर्चित संगीतकार प्रीतम के लिए एक साथ तमाम खुशियां लेकर आया है। और, इन खुशियों का जलसा मनाते हुए उन्होंने एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना डाला है। प्रीतम ने शुक्रवार को मुंबई में एक साथ 1046 कलाकारों के साथ सजीव संगीत प्रस्तुति दी। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने विश्व रिकॉर्ड की मान्यता दे दी है।

विज्ञापन

2 of 4
Pritam - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी फिल्मों के संगीत में प्रीतम का बड़ा नाम रहा है। कभी जीत गांगुली के साथ फिल्मों के लिए संगीत बनाने वाले प्रीतम ने बाद में अपनी अलग राह पकड़ी और अपने बैंड के साथ देश विदेश में तमाम शोज भी किए। प्रीतम के कंपोज किए गाने हिंदी सिनेमा में खूब हिट होते रहे हैं, हालांकि बीच में उन पर विदेशी धुनों पर आधारित गाने बनाने के भी लांछन खूब लगे हैं।

प्रीतम का नए साल का जश्न फिल्म लव आज कल के ट्रेलर से शुरू हुआ है। उनका कंपोज किया गया फिल्म का पहला गाना शायद रिलीज हो चुका है और सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। प्रीतम ने मशहूर निर्देशक कबीर खान की चर्चित वेब सीरीज द फॉरगॉटेन आर्मी का भी संगीत दिया है।
विज्ञापन

3 of 4
Pritam - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
शुक्रवार को मुंबई में इसी वेब सीरीज की संगीतमय प्रस्तुति के साथ एक विश्व रिकॉर्ड बनाया। शुक्रवार को प्रीतम ने मुंबई के ट्यूलिप स्टार ग्राउंड पर आजादी के गुमनाम शहीदों की याद में एक संगीतमय प्रस्तुति दी। किसी सिनेमाई म्यूजिक बैंड की ये सबसे बड़ी प्रस्तुति आंकी गई और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने इस मौके पर इसे विश्व रिकॉर्ड मानकर प्रीतम को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

4 of 4
Pritam - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस वेब सीरीज का शीर्षक गीत (टाइटल ट्रैक) 'आजादी के लिए' रिलीज हो चुका है और इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। यह वेब सीरीज उन स्वतंत्रता सेनानियों की अनकही कहानी है जिन्होंने भारत की आजादी के लिए मुश्किल हालात में लड़ाइयां लड़ीं। कबीर खान निर्देशित, 'द फॉरगॉटन आर्मी - आजादी के लिए' शुक्रवार को ही ओटीटी प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस सीरीज में सनी कौशल और शारवरी मुख्य भूमिका निभा रहे है।

सलमान-आमिर की जोड़ी को पर्दे पर हिट करने वाले दिग्गज निर्माता विनय सिन्हा का निधन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें