शाहरुख खान की फिल्म पठान इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। यह फिल्म शाहरुख के फैंस को खूब पसंद आ रही है और वह पठान को एक नहीं बल्कि 3 से 4 बार सिनेमाघरों में जाकर देख रहे हैं। पठान के जरिए शाहरुख खान ने सिनेमाघरों में चार साल बाद वापसी की है। इससे पहले वह आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे, जो कि फ्लॉप रही थी। लेकिन पठान ने तो रिलीज से पहले ही बज बना लिया था। इस फिल्म के गाने बेशरम रंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पठान भारत में रिलीज होने के साथ-साथ विदेशों से भी कमाई कर रही है। वहीं यह फिल्म बांग्लादेश में भी 24 फरवरी को रिलीज की जाएगी, लेकिन इसको लेकर वहां के एक अभिनेता ने सवाल उठाए हैं।