बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।
विज्ञापन
2 of 6
शाहरुख खान
हाल ही में शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन इस तस्वीर के पीछे एक बहुत बड़ा राज छिपा है। ये तस्वीर शाहरुख खान की है ही नहीं।
विज्ञापन
3 of 6
शाहरुख खान
अगर आप भी ये तस्वीर देखकर धोखा खा गए हैं तो आइए इसकी सच्चाई जानते हैं। दरअसल, ये तस्वीर शाहरुख के सबसे बड़े फैन हैदर मकबूल की हैं।
4 of 6
शाहरुख खान
फेसबुक पर हैदर काफी फेमस हैं। चौंकाने वाली बात ये है कि हैदर की शक्ल हूबहू शाहरुख से मिलती है। हैदर श्रीनगर के रहने वाले हैं। उन्होंने शाहरुख की हेयरस्टाइल से लेकर लाइफस्टाइल तक कॉपी किया है।
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख खान के हमशक्ल हैदर का फेसबुक अकाउंट उनकी बेहतरीन फोटो से भरा पड़ा है। लड़कियां हैदर की तस्वीरें देखकर पागल हो जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर ही हैदर को प्रपोज करती हैं।
खुद शाहरुख खान भी अपने इस फैन से मिल चुके हैं। हैदर के फेसबुक पर शाहरुख के साथ उनकी सेल्फी भी देखने को मिली। खास बात ये है कि शाहरुख की तरह हैदर के गालों पर भी डिंपल पड़ते हैं।