मिलिए एक्टर शान शाहिद से जो पाकिस्तान के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं।
विज्ञापन
2 of 9
शान शाहिद
बेशक शान शाहिद को भारत में लोग उतना नहीं जानते जितना कि फवाद खान, माहिरा खान और आतिफ असलम जैसे बाकी पाकिस्तानी कलाकारों को जानते हैं, लेकिन शान शाहिद भी पॉपुलैरिटी में इन लोगों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन
3 of 9
शान शाहिद
शान शाहिद को पाकिस्तान का रॉबर्ट डी नीरो कहा जाता है। शान शाहिद करीब दो दशकों से पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने करीब 500 फिल्मों में काम किया जिनमें 'बुलंदी', 'खुदा के लिए' और 'वार' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
4 of 9
शान शाहिद
उर्दू के अलावा शान शाहिद ने पंजाबी फिल्मों में भी अपना टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन
5 of 9
शान शाहिद
शान शाहिद एक हरफनमौला स्टार हैं। वो ना सिर्फ एक अच्छे एक्टर हैं बल्कि लेखन से लेकर मॉडलिंग और डायरेक्शन में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। आज शान शाहिद पाकिस्तान के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एक्टर हैं।
विज्ञापन
6 of 9
शान शाहिद
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो एक फिल्म के लिए वो 50 लाख से 1 लाख तक लेते हैं। इसके अलावा विज्ञापनों से भी उनकी अच्छी-खासी कमाई है।
विज्ञापन
7 of 9
शान शाहिद
शान शाहिद का कद आज इतना ऊंचा है कि वो हर बड़े ब्रांड की पहली पसंद हैं। कई बड़े ब्रांड आज शान शाहिद के पास हैं।
8 of 9
शान शाहिद
जहां लोग पाकिस्तानी स्टार फवाद खान के फैन हैं वहीं शान शाहिद फवाद को कड़ी टक्कर देते हैं। दो दशक में कोई भी स्टार शान शाहिद के स्टेटस को हिला नहीं पाया है।
फवाद खान की तरह शान शाहिद को भी बॉलीवुड से ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। कम ही लोगों को पता होगा कि शान शाहिद को आमिर खान स्टारर 'गजनी' में विलेन के किरदार के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। शान शाहिद पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में ही काम करना चाहते हैं।