फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेंच वेबसाइट ने चलाई शाहरुख की 'मौत की खबर', जानें पूरा सच

Thu, 01 Jun 2017 07:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
एक फ्रेंच वेबसाइट ने खबर छापी है कि सुपरस्टार शाहरुख खान की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। इस अफवाह पर देश विदेश में शाहरुख खान के फैंस सकते में आ गए हैं। इसे अफवाह बताने की बजाय फ्रांस के सिविल एविएशन ने भी शाहरुख की मौत पर एक बयान जारी कर डाला है।



 
विज्ञापन

फ्रेंच वेबसाइट ने चलाई शाहरुख की 'मौत की खबर', जानें पूरा सच

2 of 5
bollywood
दूसरी ओर इस अफवाह को सोशल मीडिया पर ज्यादा जोर मिल रहा है जिससे बॉलीवुड खुद हैरान हो गया है। कुछ घंटों पहले ही बेवसाइट elpais-tv.com ने अपने पेज पर प्रमुखता से ये खबर छापी कि अपने बेटी सुहाना के जन्मदिन के कुछ ही घंटों बाद शाहरुख खान का जेट गुल्फस्ट्रीम जी 550' क्रैश हो गया जिसमें उसकी मौत हो गई। वेबसाइट के मुताबिक शाहरुख एक बिजनेस मीटिंग करने गए थे और खराब मौसम की वजह से लौटते हुए उनका जेट क्रेश हो गया।
विज्ञापन

फ्रेंच वेबसाइट ने चलाई शाहरुख की 'मौत की खबर', जानें पूरा सच

3 of 5
शाहरुख खान
फ्रेंच बेवसाइट ने इसे ब्रेकिंग के तौर पर चलाया और फ्रांस के उड्डयन मंत्रालय ने इसकी छानबीन करने की बजाय इसकी पुष्टि की। मामला यहीं नहीं थमा, वेबसाइट के अनुसार, फ्रांस सिविल एविएशन ने जारी बयान में लिखा कि इस हादसे की वजह से कई फ्लाइट्स को वापस मुड़ना पड़ा क्योंकि क्रैश की वजह से वो लैंडिंग नहीं कर पाते और इस मामले में जांच-पड़ताल चल रही है।


 

फ्रेंच वेबसाइट ने चलाई शाहरुख की 'मौत की खबर', जानें पूरा सच

4 of 5
शाहरुख खान
वेबसाइट ने ये भी कहा कि शाहरुख की मौत के बाद से पूरा भारत हिल गया है। आपको बता दें यह अफवाह सोशल मीडिया पर जोर से चल पड़ी है और दुनिया भर में फैंस को दुखी कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंच वेबसाइट ने चलाई शाहरुख की 'मौत की खबर', जानें पूरा सच

5 of 5
शाहरुख खान
वहीं शाहरुख खान की तरफ से अभी तक इस अफवाह पर कोई बयान नहीं आया है। इससे पहले भी फरीदा जलाल, कादर खान और दिलीप कुमार जैसी हस्तियों की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें