फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो को प्रपोज करने के चक्कर में मधुबाला ने की थी ऐसी हरकत, उड़े गए थे सभी के होश

Wed, 31 May 2017 09:18 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 9
किस्से शूटिंग के
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली हीरोइन मधुबाला के बारे में ये किस्सा काफी मशहूर था कि वो अपनी हर फिल्म के डायरेक्टर और हीरो को प्रपोज कर देतीं थीं। कहा जाता है कि अपनी हर फिल्म के निर्देशक और हीरो को देखते ही मधुबाला को प्यार हो जाता था और उसे प्रपोज करने के लिए वो एक गुलाब का फूल और लव लेटर देतीं थीं।
विज्ञापन

2 of 9
किस्से शूटिंग के
इसी चक्कर में एक बार मधुबाला ने एक्टर प्रेमनाथ का प्रपोज कर दिया था और फिर जो ड्रामा हुआ उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
विज्ञापन

3 of 9
किस्से शूटिंग के
बात 1951 की है। मधुबाला और प्रेमनाथ फिल्म 'बादल' में साथ काम कर रहे थे। ये प्रेमनाथ वही हैं जो अक्सर फिल्मों में विलेन के किरदार में ही नजर आते। शूटिंग का पहला दिन था..अब ना जाने मधुबाला को क्या सूझी...वो दनदनाते हुए सेट पर आईं और आते ही प्रेमनाथ के मेक-अप रूम में घुस गईं। मधुबाला ने हाथ में एक गुलाब का फूल और एक लव लेटर पकड़ा हुआ था और उसे उन्होंने प्रेमनाथ को थमा दिया।

4 of 9
किस्से शूटिंग के
प्रेमनाथ सकपका गए..उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है ? खैर, प्रेमनाथ ने वो लेटर खोलकर पढा। उसमें लिखा था, 'अगर आप मुझसे प्यार करते हैं तो प्लीज ये गुलाब का फूल स्वीकार कर लें वरना ये मुझे वापस कर दें।'
विज्ञापन

5 of 9
madhubala
लेटर पढ़ते ही प्रेमनाथ के होश उड़ गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला उन्हें प्रपोज कर रही है। बस फिर क्या था...प्रेमनाथ ने भी बिना देरी किए मधुबाला के ऑफर को स्वीकार कर लिया और कहा, 'हां मुझे कबूल है, मुझे कबूल है।'
विज्ञापन

6 of 9
madhubala - फोटो : thebetterindia.com
इतना कहकर प्रेमनाथ ने वो गुलाब का फूल अपने कोट में लगा लिया। यहीं से प्रेमनाथ और मधुबाला का अफेयर शुरू हो गया...लेकिन ना जाने क्या हुआ कि मधुबाला ने खुद को प्रेमनाथ से दूर करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे उनसे अपना रिश्ता पूरी तरह खत्म कर लिया।
विज्ञापन

7 of 9
किस्से शूटिंग के
मधुबाला।

8 of 9
किस्से शूटिंग के
मधुबाला।
विज्ञापन

9 of 9
किस्से शूटिंग के
मधुबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें