फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी शाहरुख खान की ‘जवान’, फिल्म के मेकर्स पर लगा कहानी कॉपी करने का आरोप

Sat, 05 Nov 2022 06:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेता आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन
1 of 4
Jawan - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। अभिनेता आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म के बाद वह किसी भी फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार दिखाई नहीं दिए। हालांकि अभिनेता हाल ही में आई कुछ फिल्मों में कैमियो करते नजर आए थे। वहीं, अब शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता अपनी बैक टू बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वापस आ रहे हैं। शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा अभिनेता अपनी एक और फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन

2 of 4
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk

बीते दिनों अभिनेता की एक और फिल्म जवान की घोषणा की गई थी। अगले साल रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही  में सामने आई जानकारी के मुताबिक फिल्म जवान की निर्माताओं पर कहानी कॉपी करने का आरोप लगाया गया है। इस सिलसिले में फिल्म निर्माता मनिकम नारायणन ने तमिल फिल्म प्रोड्यूस्रस काउंसिल (TFPC) में शिकायत भी दर्ज कराई है। प्रोड्यूसर का आरोप है कि फिल्म जवान की कहानी साल 2006 में रिलीज हुई उनकी फिल्म पेरारासु (Perarasu) की ही तरह है।

Tiger 3: क्या 'टाइगर 3' में कटरीना को टक्कर देगी टीवी की यह हसीना, सामने आई रिपोर्ट ने फैंस को किया एक्साइटेड

विज्ञापन

3 of 4
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk

शाहरुख खान की फिल्म जवान का निर्देशन तमिल के मशहूर निर्देशक एटली कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए एटली बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाले हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग जारी है और इसे अगले साल जून तक रिलीज करने की तैयारी है। लेकिन अब लगता है कि रिलीज से पहले ही शाहरुख खान की यह फिल्म विवादों में घिरती नजर आ रही है। पेरारासू के प्रोड्यूसर ने निर्देशक एटली के खिलाफ कहानी कॉपी करने का आरोप लगाते हुए प्रोड्यूसर काउंसिल्स में शिकायत की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिल काउंसिल मनिकम की शिकायत की जांच सात नवंबर के बाद करेंगे।

One Year Of Sooryavanshi: धर्मा प्रोडक्शन ने सेलिब्रेट किया 'सूर्यवंशी' का एक साल, शेयर की पावर पैक वीडियो

विज्ञापन

4 of 4
एटली - फोटो : Social media

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब निर्देशक एटली पर फिल्म की कहानी कॉपी करने का आरोप लगा है। इससे पहले उनकी डेब्यू फिल्म राजा रानी को मणिरत्नम की मौना रागम से मिलता जुलता बताया गया था। वहीं उनकी दूसरी फिल्म थेरी को भी चिथरियान जैसा बताया गया था। इसके अलावा उनकी मर्सल पर भी आरोप लगे थे कि वह कमल हासन की फिल्म अबूर्वा सगोथरारगल से काफी मिलती जुलती थी। हालांकि, इन आरोपों को कभी साबित नहीं किया जा सका।

Govinda Viral Video: रियल गोविंदा से 23 साल बाद मिला उनका हमशक्ल, देखते ही छू लिए पैर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें