फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख का अब तक इन कहानियों पर मचल चुका है दिल, जानिए किन- किन निर्देशकों को है उनकी कॉल का इंतजार

Wed, 22 Jul 2020 06:16 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा नहीं कि शाहरुख खान ने अपने करियर में पहले फ्लॉप फिल्में नहीं दीं, लेकिन निर्देशक आनंद एल रॉय की फिल्म जीरो के फ्लॉप होने पर उनका दिल टूट गया। बड़े प्यार से वह बऊवा बने थे, मेहनत भी उन्होंने खूब की थी लेकिन निर्देशन और कहानी ने सारा खेल चौपट कर दिया। अब शाहरुख इत्मीनान से फिल्म बनाना चाहते हैं। पछुआ हवा के साथ घर में घुस आने वाले पानी को रोकने के लिए मन्नत पर भी बरसाती चढ़ चुकी है और भीतर उनके स्टोरी सिटिंग रूम में फिल्मों की पटकथाओं की गद्दी भी ऊपर की तरफ बढ़ चली है।
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
जी हां, अभिनेता शाहरुख खान के पास इस लॉकडाउन के दौरान पटकथाओं का अंबार लग चुका है। फिलहाल शाहरुख यह चुनने में असमर्थ हैं कि किस पर काम किया जाए और किस पर नहीं? जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के इस दौर में शाहरुख को अलग-अलग फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं ने 18 पटकथाएं सुनाई हैं। इसमें से तीन या चार पर शाहरुख मुख्य अभिनेता के तौर पर काम करेंगे और कुछ का अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माण करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan car - फोटो : instagram
गिनती करें तो शाहरुख के पास अब तक राजकुमार हिरानी, सिद्धार्थ आनंद, राज एंड डीके, एटली, तिग्मांशु धूलिया, अमित रविंद्रनाथ शर्मा, मधुर भंडारकर, अली अब्बास जफर, शिमित अमीन और अमर कौशिक जैसे फिल्म निर्देशक और निर्माता अपनी कहानियां लेकर पहुंचे हैं। इनमें से कुछ फिल्में हैं और कुछ वेब सीरीज भी हैं। हालांकि, अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई कागजी कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही किसी पटकथा पर कोई फैसला लिया गया है।

4 of 5
शाहरुख खान, राजकुमार हिरानी - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
यह सभी पटकथाएं अभी शाहरुख के जवाब का इंतजार कर रही हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि राजकुमार हिरानी ने शाहरुख से अपनी एक पटकथा को लेकर मुलाकात की है जिसकी कहानी पंजाब से कनाडा जाने वाले प्रवासियों की है। इसको लेकर तो खुद शाहरुख भी उत्साहित नजर आए जब उन्होंने अपने एक प्रशंसक की तरफ से पूछे गए सवाल के बदले राजकुमार हिरानी का नाम लेकर खबरों की गर्मी बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान - फोटो : social media
फिलहाल, शाहरुख अपने प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उनके निर्माण में बॉबी देओल के एक प्रोजेक्ट 'क्लास ऑफ 83' के रिलीज की घोषणा हाल ही में ओटीटी पर हुई है। इसके अलावा वह अभिषेक बच्चन की एक फिल्म 'बॉब बिस्वास' का भी निर्माण कर रहे हैं।

पढ़ें: काजोल से जब भी कोई पूछता है 'क्या कर रही हो', तो मिलता है ऐसा जवाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें