सुशांत सिंह राजपूत के निधन बाद निर्देशक शेखर कपूर अपने कई ट्वीट्स में शोक व्यक्त कर चुके हैं। शेखर कपूर ने बताया था कि ये उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं है। उनके और सुशांत के बीच अच्छी दोस्ती थी लेकिन पिछले छह महीने से वो उसके संपर्क में नहीं थे। शेखर कपूर, सुशांत के साथ फिल्म पानी बनाना चाहते थे हालांकि फिल्म नहीं बन पाई थी। अब शेखर चाहते हैं कि ये फिल्म वो सुशांत को समर्पित करें।