फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी बलाल के निधन पर भावुक हुए शाहरुख और अक्षय की नागरिकता पर फिर उठे सवाल, पांच खबरें

Wed, 19 Feb 2020 11:50 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री किशोरी बलाल का बेंगलुरु के अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वो 82  साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं।  जैसी ही उनके निधन की खबर फैली सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जाहिर किया। किशोरी बलाल ने लगभर  72 फिल्मों में काम किया। फिल्म 'स्वदेश' में उन्होंने शाहरुख खान की मां 'कावेरी अम्मा' का किरदार निभाया था।  इस किरदार के लिए उनकी बहुत तारीफ हुई थी।

ऑन स्क्रीन मां के निधन पर भावुक हुए शाहरुख खान, बोले- सिगरेट पीने पर डांट लगाना याद आएगा
विज्ञापन

2 of 5
kiara advani - फोटो : Social Media
मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी का कैलेंडर हर साल की तरह इस साल भी काफी चर्चा में बना हुआ है। उनके कैलेंडर में इस  बार कई बॉलीवुड के बड़े अभिनेता और अभिनेत्रियां नजर आए हैं, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा चर्चा कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की हो रही है।  दोनों अभिनेत्रियों के टॉपलेस फोटोशूट खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन इस बीच कई ऐसे भी लोग हैं, जिन्होंने कियारा के इस फोटोशूट का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बरसात हो गई।

कियारा आडवाणी के टॉपलेस फोटोशूट का सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक, वायरल हो रहे ये फनी मीम्स
विज्ञापन

3 of 5
vishal dadlani - फोटो : Social Media
आज के दौर में सिगरेट पीना कई लोगों का स्टेटस सिंबल बन चुका है। शौक कब आपकी आदत बन जाता है, पता ही नहीं चलता। सिगरेट के पैकेट के ऊपर छपी चेतावनी धुएं में तबतक नहीं नजर आती जबतक मामला डॉक्टर के दरवाजे न पहुंच जाए। सिगरेट जानलेवा है ये पता होते हुए भी इसे पीने वालों के पास एक हजार बहाने हैं। लेकिन छोड़ने की सिर्फ एक ही वजह है कि जबतक आपको ये किसी खतरनाक मुहाने पर लाकर खड़ा न कर दे। मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी भी दिनभर में 40 सिगरेट पीते थे, लेकिन कैसी उनकी इस आदत ने टॉप से 10 पर पहुंचा दिया, चलिए बताते हैं।

एक दिन में 40 से ज्यादा सिगरेट पीता था ये सिंगर, गले से नहीं निकलती थी आवाज

4 of 5
Akshay Kumar - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नागरिकता को लेकर अक्सर सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। हर बार चुनाव में ट्रोलर्स उन्हें काफी ट्रोल करते हैं। अब फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में पूछा है कि आखिर अक्षय ने क्यों भारतीय नागरिकता छोड़ी थी?

विशाल भारद्वाज का अक्षय कुमार पर तंज, बोले- बताएं क्यों छोड़ी भारतीय नागरिकता?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jiah Khan - फोटो : Social Media
कैमरों के रौशनी से नहाते सितारों की असल जिंदगी अधेरे में कभी-कभी नासूर की तरह हो जाती है। पर्दे पर मुस्कुराते चेहरे के दर्द की आह किसी के कानों तक नहीं पहुंच पाती। कभी तो इस दर्द का पता तब चलता जब जिंदगी मौत के अधेरा में बेजान हो जाती है और शरीर साथ छोड़ चुका होता है। यूं ही कोई पर्दे का सुपर स्टार नहीं बन जाता। इसके लिए हर रोज एक किश्त चुकानी पड़ती है। आज कहानी ऐसी ही एक स्टार कि जिसने उम्र की उस चौखट पर मौत चूम ली जब जवानी में जी लेने की तिलमिलाहट होती है।

25 की उम्र में फांसी पर झूल गई ये अभिनेत्री, सात साल बाद भी नहीं सुलझी मौत की गुत्थी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें