शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान खूब चर्चाओं में रहती हैं। वो अक्सर अपनी नई तस्वीरों और पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अभी हाल ही में सुहाना ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया है। लॉकडाउन के बीच सुहाना ने घर में ही रहते हुए अपना जन्मदिन मनाया। लेकिन जन्मदिन मनाने के बाद सुहाना थोड़ी चिंतित नजर आ रही हैं, वो भी अपनी उम्र को लेकर।