फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतन भगत का विधु विनोद चोपड़ा पर बड़ा आरोप, कहा- 'मुझे सुसाइड के करीब पहुंचाया था'

Tue, 21 Jul 2020 08:50 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विधु विनोद चोपड़ा, चेतन भगत - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन ने मनोरंजन जगत में एक अलग ही तरह की लड़ाई छेड़ दी है। सुशांत के निधन को एक महीने से भी ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन आज भी हर किसी की जुबान पर सुशांत सिंह राजपूत का नाम है। हाल ही में लेखक चेतन भगत ने सुशांत की आगामी फिल्म को लेकर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट का जवाब जब विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी ने दिया। तो चेतन बिगड़ गए और कुछ ऐसा बोल गए कि उनका ट्वीट वायरल होने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
दिल बेचारा - फोटो : Social Media
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। फिल्म और सुशांत का समर्थन करते हुए चेतन भगत ने एक ट्वीट के माध्यम से फिल्म क्रिटिक्स को सलाह दी कि फिल्म के बारे में कुछ भी लिखते समय ओवरस्मार्ट ना बनें और सोच समझकर ही लिखें। बस इस बात पर ट्विटर पर बहस छिड़ गई।
विज्ञापन

3 of 5
demo pic
चेतन भगत के ट्वीट पर विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी अनुपमा चोपड़ा ने चेतन भगत को जवाब देते हुए लिखा, 'हर बार जब आप सोचते हैं कि इंसान की सोच- समझ का स्तर इससे ज्यादा नीचे नहीं गिरेगा, मगर अफसोस वो गिर जाता है।' अनुपमा के इस ट्वीट पर चेतन भगत भड़क उठे और अनुपमा को जवाब देते हुए कहा, 'मैम, जब आपके पति ने मुझे सबके सामने धमकाया था, और बिना शर्म के मेरा सारा क्रेडिट ले लिया था।'
 

4 of 5
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media
आगे चेतन लिखते हैं, 'मेरे पूछे जाने पर भी मुझे फिल्म 3 इडियट्स में क्रेडिट देने से इनकार कर दिया था और मुझे सुसाइड तक करने के लिए मजबूर कर दिया था, उस समय आप सिर्फ तमाशा देख रही थीं। उस समय आपकी सोच-समझ का स्तर कहां था।' चेतन का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
chetan bhagat
बता दें कि इससे पहले चेतन भगत ने ट्वीट कर फिल्म क्रिटिक्स को सलाह दी थी। चेतन ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म इस हफ्ते रिलीज होगी। मैं सभी स्नोब और अभिजात्य समीक्षकों से अब कहना चाहूंगा कि समझदारी से लिखें। ओवरस्मार्ट काम न करें। बेकार चीजें न लिखें। निष्पक्ष और समझदार बनें। बेकार तरीकों का इस्तेमाल न करें। आपने वैसे ही कई जिंदगियां बर्बाद कर दी हैं। अब रुकिए। हम लोग देख रहे हैं।'
 

पढ़ें: निखिल आडवाणी बोले, 'बॉलीवुड में महिलाओं के साथ होता है भेदभाव', सुधीर मिश्रा ने दिया ये रिएक्शन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें