फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक से ढका शाहरुख खान का 'मन्नत', सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल, जानिए वजह

Tue, 21 Jul 2020 01:00 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
पूरे विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ये वायरस आए दिन कई लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोना वायरस अब बड़े- बड़े बॉलीवुड सेलेब्स के घरों तक भी पहुंच गया है। हाल ही में अमिताभ बच्चन के घर कोरोना के दस्तक देते ही सनसनी फैल गई। इसके बाद से बाकी बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी सुरक्षा को बढ़ा लिया है, इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media
बीते दिनों ही अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव निकले थे। जिसके बाद से तमाम सेलेब्स अब काफी ज्यादा सावधानियां बरत रहे हैं। वहीं अब इसे देखते हुए शाहरुख खान ने अपने बंगले मन्नत को प्लास्टिक से कवर करवा लिया है। हालांकि ये बात कितनी सच है और कितनी झूठ ये कह पाना मुश्किल है।
विज्ञापन

3 of 5
मन्नत - फोटो : Social Media
दरअसल सोशल मीडिया पर शाहरुख खान के बंगले मन्नत की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में बंगला प्लास्टिक से पूरा ढका दिखाई दे रहा है। जिसे देखते हुए कुछ लोगों का कहना है कि शाहरुख ने ये फैसला कोरोना से बचने के लिए लिया है। क्योंकि हाल ही में WHO ने बताया था कि कोरोना हवा से भी फैल रहा है, तो वहीं कुछ का कहना है कि शाहरुख ने मुंबई में जारी बारिश के चलते ऐसा किया है।

4 of 5
मन्नत - फोटो : Social Media
बता दें कि शाहरुख का बंगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है। बंगले में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी और तीन बच्चों सुहाना, आर्यन और अबराम के साथ रहते हैं। बंगला इस समय चारों ओर से कवर है। जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के अंदाजे लगा रहे हैं। हालांकि फिलहाल सच्चाई तो किसी को भी नहीं मालूम कि शाहरुख ने ऐसा किया क्यों है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana - फोटो : instagram
गौरतलब है कि इस समय शाहरुख अपने मन्नत में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। बात करें शाहरुख के वर्कफ्रंट की तो वो आखिरी बार साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इसके बाद से ही वो स्क्रीन से गायब हैं। लेकिन कहा जा रहा है कि जल्दी ही शाहरुख अब बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

पढे़ं: मिलिंद सोमन ने साझा की सेमी न्यूड तस्वीर तो फैंस बोले- कियारा आडवानी बनने का इरादा है क्या?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें