फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान के बाद शाहरुख खान ने भी दी पीएम मोदी को ढेरों बधाई, कहा- 'ये लोकतंत्र की जीत है'

Sat, 25 May 2019 01:35 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया
लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर भाजपा का वर्चस्व कायम हुआ। पूर्ण बहुमत से हुई जीत पर सत्तापक्ष गदगद हो गया है। पूरे देश में बीजेपी के जीतने का जश्न मनाया जा रहा है। इधर, सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाईयों का तांता लगा हुआ है। मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने भी पीएम मोदी को उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर ढेरों बधाई दी। अब इस कड़ी में अभिनेता शाहरुख खान का भी नाम जुड़ गया है। जी हां, किंग खान ने अपने ट्विटर अकाउंट के हवाले से पीएम मोदी को दोबारा सत्ता में आने पर बधाई दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan, PM Modi - फोटो : social media
शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'हमने गर्वित भारतीयों के रूप में बड़ी स्पष्टता के साथ एक महान शख्शियत को चुना है और अब हमें इनके साथ खड़े होकर काम करने की जरूरत है, ताकि हमारी आशाएं और सपने पूरे हों, यह एक चुनावी जनादेश और लोकतंत्र की जीत है, पीएम नरेंद्र मोदी जी और उनके तमाम राजनेताओं को ढेरों शुभकामनाएं।' 

विज्ञापन

3 of 5
salman khan pm modi - फोटो : social media
इससे पहले पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव जीतने पर उनके करीबी सलमान खान ने भी ढेरों शुभकामनाएं दी थीं। सलमान ने पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था 'प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी को निर्णायक जीत पर हार्दिक बधाई, हम एक मजबूत भारत के लिए आपके साथ खड़े हैं।' 

Many congratulations Hon. Prime Minister @narendramodi on your decisive victory. We stand by you in building a stronger India.

— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 23, 2019

4 of 5
shilpa shetty - फोटो : social media
वहीं, सलमान के साथ अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने भी पीएम मोदी को अपने ही अंदाज में ट्विटर पर बधाई दी थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था 'देखा योगा से ही होगा, इसे कहते हैं, भूमि भंजन इलेक्शन प्रदर्शन, बहुत बहुत बधाई आपको नरेंद्र मोदी जी. आपको मेरा साष्टांग दंडवत प्रणाम।'

Dekha Yoga se hi hoga! Isse kehtey hai. Bhoomi Bhanjan election Pradarshan! Bahut Bahut badhaai aapko @narendramodi ji . Aapko mera saashtaang dandvat pranaam 🙏 #ModiTsunami pic.twitter.com/rzt5JKpd1l

— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) May 23, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sunny deol and dharmendra - फोटो : file photo
वहीं, बेटे सनी देओल की जीत से उत्साहित धर्मेंद्र ने ट्विटर पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फकीर बादशाह और सनी देओल को धरती पुत्तर बताया था। साथ ही लिखा था कि अच्छे दिन यकीनन आ गये हैं। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी हेमा मालिनी को भी शुभकामनाएं दी थी।

Faqeer Badshah Modi JI , Dharti puttra sunny Deol, Congratulations. Achhe Din Yaqeenan Ayen  Ge 🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌾🌳. pic.twitter.com/wisnZ6XIpa

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 23, 2019

 

Hema , Congratulations. We love  Mother India 🇮🇳  we have proved in Bekaner and Mathura. We will keep our  🇮🇳  flying.........always 🙏 pic.twitter.com/utQnUZ5QUj

— Dharmendra Deol (@aapkadharam) May 23, 2019
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें